फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notice to executive engineer on scam in Jal Jeevan Mission recovery from contractor Uttarakhand news

Dehradun News: जल जीवन मिशन में घपले पर अधिशासी अभियंता को नोटिस, ठेकेदार से वसूली

Sat, 25 Feb 2023 09:15 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 Feb 2023 09:15 PM IST
सार

जल जीवन मिशन के तहत 170 पानी के कनेक्शन लगाने की बात सामने आई थी, जिस पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मामले में जांच हुई तो पता चला कि पानी के 70 ही कनेक्शन लगे थे। 100 कनेक्शन पुराने थे जो कि इस योजना में दिखाकर बिल वसूल किया गया।

विज्ञापन
Notice to executive engineer on scam in Jal Jeevan Mission recovery from contractor Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जल जीवन मिशन के कामों में घपले पर पेयजल निगम ने अपने रिटायर्ड अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जबकि अधिक पैसा लेने वाले ठेकेदार से वसूली के आदेश जारी किए हैं। मामला पौड़ी के कल्जीखाल विकासखंड के नलई गांव का है।

विज्ञापन


यहां जल जीवन मिशन के तहत 170 पानी के कनेक्शन लगाने की बात सामने आई थी, जिस पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मामले में जांच हुई तो पता चला कि पानी के 70 ही कनेक्शन लगे थे। 100 कनेक्शन पुराने थे जो कि इस योजना में दिखाकर बिल वसूल किया गया। मामले में पेयजल निगम प्रबंधन ने जांच बैठाई थी।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता पौड़ी ने मामले की जांच की। उन्होंने पाया कि ठेकेदार संजय डबराल को जल जीवन मिशन का काम दिया गया था। उन्होंने नौ दिसंबर 2020 को काम शुरू किया और आठ जनवरी 2021 को पूरा करना था। जांच में पाया गया कि 70 नए कनेक्शन लगाकर 165 कनेक्शनों के अनुसार भुगतान कर दियाग या।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक उदयराज सिंह के निर्देश पर महाप्रबंधक प्रशासन वसीम अहमद ने मामले में तत्कालीन अधिशासी अभियंता पीसी गौतम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गौतम अब रिटायर हो चुके हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में गलत तरीके से ठेकेदार को 12 लाख 25 हजार 398 रुपये अधिक का भुगतान कर दिया।


ये भी पढ़ें...Haridwar News: कक्षा 5वीं में पढ़ रहे छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे के इस कदम से सदमे में परिजन

अधिशासी अभियंता को नोटिस के साथ यह भी बताया गया है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो इसकी वसूली उनसे की जाएगी। वहीं, मामले में अधिक पैसा लेने वाले ठेकेदार से भी छह लाख 23 हजार 707 रुपये वसूली का आदेश जारी किया गया है। यह राशि ठेकेदार के एफडी व अन्य देयकों से काटी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed