फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notice to bank branches 127 in Uttarakhand

भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सुरक्षा का हाल देखकर पुलिस भी हैरान, आप भी जानिए

Wed, 30 Jan 2019 09:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Jan 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Notice to bank branches 127 in Uttarakhand
एसबीआई

भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सुरक्षा का हाल देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। यहां जब अलार्म बजाने को कहा गया तो गार्ड काफी देर तक चाबी घुमाता रहा, लेकिन अलार्म नहीं बजा।

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था में इस तरह की चूक को लेकर पुलिस ने बैंक को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में सोमवार को 250 से ज्यादा बैंक और 300 से अधिक एटीएम की चेकिंग की गई। इनमें गार्ड न होने के चले सात एटीएम को सील कर दिया गया। जबकि, 127 बैंकों को नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन

265 बैंक शाखाएं और 319 एटीएम चेक किए गए

लगातार डेबिट कार्ड की क्लोनिंग और बैंक फ्रॉड के मामले सामने आने के बाद भी बैंक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं हैं।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे के नेतृत्व में पुलिस बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची तो लापरवाही की हद देखकर हैरान रह गई। ज्यादातर बैंक शाखाएं सुरक्षा की कसौटी पर खरी नहीं उतरीं। मसूरी समेत शहर के सभी थाना क्षेत्रों में दिन भर में 265 बैंक शाखाएं और 319 एटीएम चेक किए गए।

सीसीटीवी कैमरे नहीं चल रहे थे

ज्यादातर में कहीं गार्ड नहीं था तो किसी में सीसीटीवी कैमरे नहीं चल रहे थे। किसी एटीएम का गार्ड बाहर घूमता मिला तो किसी जगह गार्ड बाहर बैठकर अपना काम निपटाने में लगा था। बैंक शाखाओं में भी कमोबेश यही स्थिति देखने को मिली।

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे का कहना है कि जिन बैंकों में सुरक्षा के पर्याप्त साधन नहीं थे, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। जबकि, पटेलनगर में चार, कोतवाली में दो और क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र का एक एटीएम गार्ड न होने के चलते सील किया गया। 
 

विज्ञापन

गार्ड को बुलाकर अलार्म बजाने को कहा गया

इस दौरान एसबीआई की मुख्य शाखा में अजब हाल देखने को मिला। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि यहां चेकिंग के दौरान गार्ड को बुलाकर अलार्म बजाने को कहा गया। यह अलार्म किसी भी घटना के वक्त बजाना होता है। गार्ड आया और उसने अलार्म स्विच (चाबी) को घुमाना शुरू कर दिया। काफी देर तक जब अलार्म नहीं बजा तो वहां बैंक प्रबंधन के लोग भी आ गए। उन्होंने तत्काल इसे ठीक कराने की बात कही, मगर उन्हें इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है। 

क्रास रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में हर वक्त करोड़ों रुपये कैश रखा रहता है। यहां से शहर के 12 बैंक शाखाओं को कैश भेजा जाता है। बावजूद इसके बैंक प्रबंधन सुरक्षा को लेकर लापरवाह दिखा। यहां का अलार्म सिस्टम काम ही नहीं कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed