फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notice to 160 hotel and restaurant operators of Mussoorie

Dehradun News: मसूरी के 160 होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस

Wed, 29 May 2024 05:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Notice to 160 hotel and restaurant operators of Mussoorie
ऑयल एंड ग्रीस ट्रैप लगाने के निर्देश का पालन नहीं करने पर जल संस्थान ने मसूरी क्षेत्र के 160 होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी किया है। ये होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक अपने किचन का अपशिष्ट पदार्थ सीवर लाइन में डाल रहे थे।
विज्ञापन


शहर में कई होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों की ओर से किचन का अपशिष्ट पदार्थ सीवर लाइन में डाला जा रहा है। जिससे लाइन चोक हो रही है। सीवर लाइन के ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। कई होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने सीवर लाइन से अवैध कनेक्शन भी जोड़े हैं। जल संस्थान के एई टीएस रावत ने बताया कि जल संस्थान ने अवैध कनेक्शन लेने और अपशिष्ट पदार्थ सीवर लाइन में डालने वालों को चिह्नित करने का अभियान शुरू किया है। पिछले सप्ताह कई रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों के कनेक्शन काटे गए थे।
विज्ञापन




बताया कि सभी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को ऑयल एंड ग्रीस ट्रैप लगाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों का पालन नहीं करने पर 160 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को नोटिस दिया गया है। बताया कि मसूरी में 1850 के सीवर और 5800 घरेलू और व्यवसायिक पानी के कनेक्शन हैं। अवैध कनेक्शन चिह्नित कर काटने की कार्रवाई की जा रही है। सीवर कनेक्शन लेने वालों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है, ताकि दो से तीन दिन में उनके आवेदन स्वीकृत हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed