फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notice on domestic connection in the office of

Dehradun News: पेयजल निगम के कार्यालय में घरेलू कनेक्शन पर नोटिस

Tue, 14 May 2024 04:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Notice on domestic connection in the office of
मलिक चौक इंदिरा नगर स्थित पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय में लंबे समय से घरेलू कनेक्शन चल रहा है। जल संस्थान की ओर से इस मामले में नोटिस जारी किया है। जल संस्थान व्यावसायिक भवनों, सरकारी एवं निजी कार्यालयों में पेयजल के कनेक्शन की जांच कर रहा है। सभी डिवीजन में इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन




पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय मलिक चौक इंदिरा नगर में है। इस कार्यालय को तीन साल हो गए हैं। लेकिन यहां पर अब तक घरेलू कनेक्शन ही चल रहा है। जबकि नियम के मुताबिक किसी घरेलू बिल्डिंग में जब कोई कार्यालय (सरकारी या निजी) या कोई दुकान आदि खोलते हैं तो वहां के लिए व्यावसायिक कनेक्शन लेना अनिवार्य होता है। इस संबंध में खबर प्रकाशित करे के बाद जल संस्थान ने संज्ञान लिया है। जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता (नगरीय) राजीव सैनी ने बताया कि पेयजल निगम के कार्यालय में घरेलू कनेक्शन पर भवन स्वामी को नोटिस जारी किया है। शहर के अन्य कार्यालयों में कनेक्शन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

------------
लीकेज की वजह से सड़कों पर बह रहा पेयजल

देहरादून। पेयजल के बढ़ते संकट के बीच जल संस्थान लाइनों का लीकेज ठीक नहीं कर पा रहा है। शहर में कई जगहों पर लीकेज से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। सोमवार को कई इलाकों से जागरूक पाठकों ने पेयजल लाइनों के लीकेज की फोटो और वीडियो अमर उजाला के साथ साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

लीकेज का पानी क्यारियों में डाला जा रहा

मालदेवता पीजी कॉलेज के मुख्य मार्ग पर लीकेज है। यहां पर पेयजल बह रहा है। सोमवार को कॉलेज के छात्रों ने लीकेज से बाल्टी में पानी भरकर कॉलेज परिसर की क्यारियों में डाला।
-----------

वसंत विहार के वार्ड नंबर 89 और झाझरा में सड़क पर लीकेज की समस्या बनी हुई है। लीकेज की वजह से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बह रहा है। वहीं, नेहरू कॉलोनी की सड़क के किनारे भी लीकेज है।

------------
जल संस्थान की अपील, पेयजल बचाएं

जल संस्थान की मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग ने शहरवासियों से पानी की बर्बादी रोकने की अपील की है। मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि शहर में ऐसे कई जल स्रोत हैं जहां से पेयजल की मात्रा पर्याप्त नहीं मिल रही है। ऐसे में घरों में भी प्रेशर कम होने की वजह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसलिए जागरूक होकर पेयजल की बर्बादी रोकनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed