{"_id":"593f7b671126f49c418b4f3a","slug":"not-petrol-and-diesel-after-sixteen-june-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जून से यहां नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, मोदी सरकार का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 जून से यहां नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, मोदी सरकार का विरोध
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
petrol pump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून पेट्रोल डीलर वेलफेयर एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक में 16 जून से पेट्रोल और डीजल की खरीद व बिक्री न करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सरकार के रोजाना पेट्रोल-डीजल कीमत निर्धारित करने के फैसले के विरोध में एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। तय किया गया है कि सरकार की नीति के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरकांत गर्ग ने बताया कि पेट्रोल व डीजल डीलरों के लिए कारोबार करना मुश्किल होता जा रहा है। केंद्र सरकार का रोजाना नई दर तय करने संबंधी फैसला डीलरों के लिए मुश्किल होगा।
विज्ञापन
ऐसे में 16 जून से हम कंपनियों से पेट्रोल व डीजल न खरीद करेंगे और न ही बिक्री करेंगे।