{"_id":"5c00d203bdec2241bc237b98","slug":"northern-railway-men-s-union-dehradun-branch-torch-march-all-india-railway-men-s-federation","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार व रेलवे बोर्ड की नीतियों के विरोध में रेलवे कर्मचारी आज निकालेंगे मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार व रेलवे बोर्ड की नीतियों के विरोध में रेलवे कर्मचारी आज निकालेंगे मशाल जुलूस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 01 Dec 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
मशाल जुलूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन देहरादून शाखा आज लंबित मांगों को लेकर केंद्र सरकार व रेलवे बोर्ड की नीतियों के विरोध में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
यूनियन के शाखा सचिव राजेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि सहायक मंडल मंत्री उग्रसेन सिंह की अध्यक्षता में 30 नवंबर को सभी कर्मचारी यूनियन कार्यालय में एकत्रित होंगे। वहां से शाम साढ़े पांच बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यूनियन की मांग है कि एक जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल किया जाए।
विज्ञापन
रेलवे में 2.50 लाख से अधिक रिक्त पदों को भरा जाए। पद रिक्त होने के कारण वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों से ही निर्धारित घंटों से अधिक काम लिया जा रहा है। रनिंग व अन्य कर्मचारियों के भत्तों में रेलवे बोर्ड की ओर से कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। इन तमाम मांगों को लेकर रेल कर्मचारियों में आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।
विज्ञापन