{"_id":"586e7b2c4f1c1b005215af4b","slug":"non-practice-allowance-to-ayush-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष शिक्षकों को एनपीए की सौगात, शासनादेश हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष शिक्षकों को एनपीए की सौगात, शासनादेश हुआ जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के आयुष चिकित्सकों को अब प्रैक्टिस बंदी भत्ता (एनपीए) का लाभ मिलेगा। कैबिनेट के फैसले के बाद इस संबंध में शासनादेश (जीओ) जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके तहत राज्य में सेवारत नियमित आयुष चिकित्सकों को उनके मूल वेतन के योग का 15 फीसदी की दर से एनपीए का भुगतान किया जाएगा।
इस आदेश से प्रदेश लगभग 700 आयुष चिकित्सकों को लाभ मिलेगा, जिसमें 600 आयुर्वेदिक चिकित्सक और 100 होम्योपैथिक चिकित्सक शामिल हैं।
आंदोलन समाप्त
गौरतलब है कि एनपीए की मांग को लेकर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी संघ लंबे समय से आंदोलनरत था। संघ की ओर से लगातार 33 दिनों से धरना दिया जा रहा था।
अपर सचिव आयुष जीबी ओली की ओर से इस संबंध में जीओ 4 जनवरी को जारी कर दिया गया है। जीओ के मुताबिक आयुष चिकित्सकों को एनपीए का लाभ शासनादेश जारी होने की तिथि से मिलेगा। एनपीए का जीओ जारी होने के बाद राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी संघ ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन