फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   non accidental car.

भारतीय छात्रों का करिश्मा, बनाई नॉन एक्सीडेंटल कार

Sun, 17 May 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 May 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
non accidental car.

कैसा हो, अगर आप जिस कार में जा रहे हैं, खतरा भांपते ही वह खुद रुक जाए। ऐसी ही कार का मॉडल बनाया है ब्लू माउंटेन इंस्टीट्यूट के डिप्लोमा ऑटोमोबाइल छात्रों ने।

विज्ञापन


उनका दावा है कि यह कार अपने सामने कुछ भी आने पर सेंसर से खुद ही रुक जाएगी। छात्र अंकित भट्ट ने बताया कि करीब डेढ़ महीने की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने आशीष पंत, नीरज, गौरव भट्ट व सतीश भट्ट के सहयोग से यह नोन एक्सीडेंटल व्हीकल (नेव) कार तैयार की है।
विज्ञापन


यह बैटरी चालित कार होगी। कार चलने के दौरान इसकी बैटरी ऑटो जेनरेशन मोड में ही चार्ज होती रहेगी।

पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण पर काम करेगी कार

non accidental car.

इसकी स्पीड भी ऑटोमेटिक होगी। स्टेशन जितना दूर होगा, कार उतनी ही स्पीड से चलेगी। स्टेशन निकट आने के बाद कार की स्पीड भी कम हो जाएगी।

इसमें पीछे दो टायर और आगे एक बॉल लगाई गई है जो कि पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण पर काम करेगी। छात्रों का दावा है कि छोटे शहरों के लिए अगर इस प्रोजेक्ट को डेवलप किया जाए तो ट्रैफिक की समस्या कम होने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

हालांकि व्यवहारिक तौर पर यह कार कितनी सही है, इस पर अभी और शोध की दरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed