फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nomination of 48 candidates rejected

पहले दिन 48 नामांकन पत्र हुए निरस्त

Thu, 26 Sep 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Nomination of 48 candidates rejected
किसनगर ब्लॉक में नामांकन पत्रों की जांच करते चुनाव कर्मी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। पछवादून के चार ब्लॉक सहसपुर, विकासनगर, कालसी और चकराता में नामांकन कार्य पूरा होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं बुधवार को भी फाइलों में लगने वाले कागजातों को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों का ब्लॉक मुख्यालय में आना-जाना लगा रहा। पहले दिन चारों ब्लॉक में कुल 48 आवेदन निरस्त किए गए।
विज्ञापन

सहसपुर प्रखंड में पहले दिन हुई जांच में सात, विकासनगर में 10, कालसी में पांच और चकराता में 26 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। सहसपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के छह और ग्राम प्रधान पद का एक नामांकन निरस्त किया गया। जबकि, वॉर्ड मेंबर के 273, ग्राम प्रधान के 123 और बीडीसी के 65 आवेदन वैध पाए गए। विकासनगर प्रखंड में वॉर्ड मेंबर के आठ और ग्राम प्रधान के दो आवेदन निरस्त किए गए। वॉर्ड मेंबर के 291, ग्राम प्रधान के 191 और बीडीसी के 91 आवेदन सही पाए गए। कालसी प्रखंड में वॉर्ड मेंबर के पांच आवेदन निरस्त किए गए। यहां वॉर्ड मेंबर के 107, प्रधान के 156 और बीडीसी के 40 आवेदन वैध पाए गए। चकराता प्रखंड में वॉर्ड मेंबर के 25 और ग्राम प्रधान का एक आवेदन निरस्त किया गया। यहां वॉर्ड मेंबर के 229, ग्राम प्रधान के 169 और बीडीसी के 21 आवेदन सही पाए गए।
विज्ञापन

तीन गांव में निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान
कालसी। कालसी प्रखंड के ग्राम पंचायत बोसान में ग्रामीणों ने बैठक कर चंद्र विजय सिंह चौहान को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना। ग्राम पंचायत अंतर्गत बसोना और जोकला दो गांव आते हैं। चंद्र विजय सिंह चौहान के पिता स्व. शूरवीर सिंह चौहान यूपी में 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर विधायक रह चुके हैं जबकि, बड़े भाई दिग्विजय सिंह पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। बैठक में गुलाब दत्त भट्ट, जगमोहन सिंह चौहान, कन्हैया सिंह, धनंजय भट्ट, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं ग्राम पंचायत बगूर में ग्रमीणों ने मुन्ना सिंह राणा को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना। नवनिर्वाचित प्रधान ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राणा, प्रियंका, भजन सिंह आदि मौजूद रहे। मोहना सीट पर ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निकिता चौहान को बीडीसी चुना जबकि, रमेश चंद्र प्रधान को ग्राम प्रधान चुना गया। इस अवसर पर चंदन चौहान, यशपाल चौहान, जगवीर सिंह गुड्डो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के पंचायत चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है। एसडीएम को सौंपे शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत चुनाव में ताल ठोकने वाले प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के एक-एक प्रत्याशी खुलेआम आचार संहिता की उल्लंघन कर रहे हैं। चुनाव के दौरान विकास कार्य पूरी तरह से बंद है। बावजूद उक्त उम्मीदवारों द्वारा गांव में जगह-जगह हैंडपंप लगा कर जनता को प्रलोभन देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपियों का नामांकन रद्द करने की मांग की। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। शिकायती पत्र सौंपने वालों में इमरान, वसीम, हनीफ, सद्दाम, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार, नफीस शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed