फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Noida Land Scam, Case filed against relatives of three bureaucrats of Uttarakhand cadre, CM Dhami statement

Noida Land Scam: उत्तराखंड की सियासत में जबर्दस्त हलचल, सीएम धामी ने कहा- प्रदेश का मामला होगा तो करेंगे उचित कार्रवाई

Wed, 25 May 2022 02:50 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 May 2022 02:50 PM IST
सार

भूमि घोटाले की जांच की आंच उत्तराखंड पहुंचने के बाद प्रशासनिक हलकों में खलबली है तो सियासी हलकों में गर्माहट पैदा हो गई है। कांग्रेस ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग करके सरकार पर नैतिक दबाव बनाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Noida Land Scam, Case filed against relatives of three bureaucrats of Uttarakhand cadre, CM Dhami statement
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में हुए करोड़ों रुपये के भूमि घोटाले में उत्तराखंड कैडर के तीन नौकरशाहों के सगे-संबंधियों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उत्तराखंड की सियासत में जबर्दस्त हलचल है। प्रदेश कांग्रेस ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठा दी है। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मामला हमारे प्रदेश से बाहर का है। लेकिन प्रदेश का कुछ भी मामला होगा तो सरकार उचित कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

नोएडा प्रशासन ने भूमि घोटाले की जांच में मुख्य आरोपी यशपाल तोमर और एक महिला समेत नौ लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी उत्तराखंड में तैनात एक आईएएस अधिकारी के ससुर, दूसरे आईएएस अधिकारी के पिता और एक अन्य आरोपी आईपीएस अधिकारी की संबंधी बताई जा रही है।

विज्ञापन

भूमि घोटाले की जांच की आंच उत्तराखंड पहुंचने के बाद प्रशासनिक हलकों में खलबली है तो सियासी हलकों में गर्माहट पैदा हो गई है। कांग्रेस ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग करके सरकार पर नैतिक दबाव बनाने का प्रयास शुरू कर दिया है। इधर, नौकरशाही में इस मसले को लेकर जबर्दस्त चर्चा है। मीडिया भी प्रदेश सरकार के रुख को भांपने की कोशिश करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...बाघिन पर लगा आदमखोर का धब्बा हटा: पिछले 56 दिनों से किसी पर नहीं किया हमला, बीस गांवों की सीमा पर 120 कर्मी तैनात


प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से मीडिया कर्मियों ने इस संबंध सवाल पूछा कि तीन नौकरशाहों के सगे संबंधियों के नाम सामने आ रहे हैं, इस पर सरकार क्या कार्रवाई कर रही है? मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला हमारे प्रदेश से बाहर का है। जो भी कानूनी प्रक्रिया है, वहां हो रही है। कानून अपना काम करेगा। यदि हमारे प्रदेश का कुछ मामला होगा तो हम उचित कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed