{"_id":"621fb4d239f7001d6f79316b","slug":"nodal-officer-appointed-for-coordination-with-family-city-news-drn405430130","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से समन्वय पर जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से समन्वय पर जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों समेत अन्य लोगों के परिजनों से समन्वय करने व उनसे वहां फंसे उत्तराखंडियों के निश्चित स्थान की सूचना एकत्रित कर प्रतिदिन शासन को उपलब्ध कराए जाने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को नोडल अधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट को सह नोडल अधिकारी नामित किया है।
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कि उत्तराखंड से शिक्षा, व्यवसाय समेत अन्य कार्यों के लिए यूक्रेन गए नागरिकों के बचाव व उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्र करें। उनके नाम, पता दूरभाष नंबर आदि उपलब्ध कराने के लिए परिजनों से संपर्क कर जरूरी सूचना एकत्र करने के लिए कहा गया है। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर इस कार्य के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी और संबंधित खंड विकास अधिकारियों को सह नोडल अधिकारी नामित किया है।
तहसील सदर क्षेत्रांतर्गत शहरी क्षेत्र में संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांशा वर्मा, एसएलओ देहरादून शैलेंद्र नेगी, अपर नगर मजिस्ट्रेट मायादत्त जोशी के साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा भी तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा है कि उप जिलाधिकारियों को सभी संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक के माध्यम से विवरण एकत्रित करते हुए उसी दिन सूचना जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को भेजना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
तहसीलदार डोईवाला जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर यूक्रेन से आने वाले छात्रों व अन्य लोगों के स्वागत के लिए उपस्थित रहेंगे। जिला पर्यटन अधिकारी आईएसबीटी पर तैनात रहकर बस के माध्यम से आने वाले लोगों-छात्रों का स्वागत करेंगे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी सभी उप जिलाधिकारियों से सूचना एकत्रित करते हुए उन्हें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के माध्यम से शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए।