फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No taps in 16 schools, water is being brought from natural

Dehradun News: 16 विद्यालयों में नहीं नल, प्राकृतिक स्रोत और घरों से भरकर ला रहे पानी

Mon, 22 Apr 2024 03:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
No taps in 16 schools, water is being brought from natural
ब्लॉक के 16 विद्यालयों में नल नहीं हैं। पेयजल और मिड डे मील बनाने के लिए प्राकृतिक स्रोत या घरों के नल से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। कई बार स्रोत का जलस्तर कम होने और घरों से पानी न मिलने पर छात्रों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है। ऐसा नहीं है इन विद्यालयों तक पेयजल लाइन नहीं है। आसपास के घरों और सरकारी कार्यालयों में पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन विद्यालयों में पेयजल कनेक्शन ही नहीं है।
विज्ञापन


विकासखंड कालसी के अंतर्गत 162 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 30 राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, 20 राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय तथा 14 राजकीय इंटर कॉलेज हैं। इनमें से 16 विद्यालयों में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इन विद्यालयों में भोजन माताएं विद्यालय के निकटतम जल स्रोत या घरों के नल से पहले सुबह पानी भर कर लाती है, उसके बाद विद्यालय में पेयजल और दोपहर में बच्चों के मिड डे मील बनाने की व्यवस्था होती है। संवाद
विज्ञापन






इन विद्यालय परिसर में नहीं है पेयजल की व्यवस्था



राजकीय प्राथमिक विद्यालय खतार, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय मंडोली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंडोली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय टिमरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कफानी खेड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटी कॉलोनी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिमरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रिखाड, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पणायसा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अतलेऊ, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोरूवा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमराहा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खादर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गणैता, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठकरासाधार, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठकरासाधार।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिना पेयजल कनेक्शन वाले विद्यालयों में शीघ्र पेयजल कनेक्शन लगाने चाहिए, ताकि वहां पढ़ने वाले छात्रों शिक्षकों तथा भोजन माताओं को परेशानी न उठानी पड़े। - साहिब सिंह चौहान, अभिभावक






गर्मियों का सीजन प्रारंभ हो चुका है। सभी विद्यालयों में पेयजल कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। - कांति राम चौहान, अभिभावक





जिन विद्यालयों में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। उनकी सूची बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। विभागों से पत्राचार कर विद्यालयों में पेयजल उपलब्ध करवाने की प्रकिया चल रही है। - भुवनेश्वर प्रसाद जदली, खंड शिक्षा अधिकारी, कालसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed