फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No slip on the base station

आधार केंद्र पर नहीं चलेगी कोई पर्ची

Thu, 11 Jul 2019 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
No slip on the base station
आधार कार्ड बनवाने के नाम पर हो रही लूट को रोकने के लिए अब किसी भी आधार केंद्र पर किसी की कोई पर्ची नहीं चलेगी। राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स में चल रहे आधार सेंटर के कर्मचारियों की ओर से की जा रही वसूली पर मुख्य डाकघर और इलाहाबाद बैंक की ओर से इस संबंध में अपने कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, डिस्पेंसरी रोड के समीप राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स के प्रथम तल पर स्थित सीएससी सेंटर के कर्मचारी, आधार सेंटरों के कर्मचारियों से सांठ-गांठ कर आधार कार्ड बनाने के नाम पर जमकर वसूली कर रहे थे। अमर उजाला की टीम ने नौ जून को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। हाल यह था कि मुफ्त बनने वाले आधार कार्ड के लिए कॉम्प्लेक्स में बने सेंटर के कर्मचारी 200-250 रुपये की वसूली कर रहे थे। इतना ही नहीं रुपये देने के बाद भी लोगों को आधार सेंटर के चक्कर काटने पड़ रहे थे। लोगों ने आरोप लगाया था कि आधार कार्ड में नाम, पता और अन्य बदलाव करने के लिए 250 रुपये वसूले जा रहे हैं। जबकि किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए मात्र 50 रुपये अदा करने पड़ते हैं। घंटाघर स्थित इलाहाबाद बैंक के मैनेजर जेपीएस रावत ने बताया कि आधार केंद्र पर बैठे कर्मचारी को साफ निर्देश दिए गए कि किसी भी पर्ची के आधार पर कार्ड न बनाए जाएं। उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रतिदिन 60-70 लोगों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। डाकघर के सहायक पोस्ट मास्टर जनरल अनुसूया प्रसाद ने बताया कि डाकघर में टोकन प्राप्त करने वाले के ही आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। साथ ही कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की पर्ची लाने वाले को बैरंग लौटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed