फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no question to accident helper.

हादसे में मददगार से अब नहीं होगा सवाल-जवाब

Sat, 12 Dec 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 Dec 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
no question to accident helper.

सड़क दुर्घटना में घायल या पीड़ित की मदद करने पर अब पुलिस या डॉक्टर मददगार से किसी तरह के सवाल-जवाब नहीं करेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की अधिसूचना के बाद राज्य सरकार ने भी सभी जिलाधिकारियों और जिला पुलिस कप्तानों को हिदायत दी है कि भविष्य में इस बात का ध्यान रहे। यदि ऐसे मामले में किसी मददगार को परेशान किया गया तो कार्रवाई होगी। इससे मुसीबत में मदद करने वाले व्यक्ति के उत्पीड़न पर अंकुश लगेगा।

परिवहन विभाग के सचिव चंद्र सिंह नपलच्याल ने केंद्रीय अधिसूचना को राज्य में लागू करने संबंधी अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी।

सभी जिलाधिकारियों, एसएसपी/एसपी और मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया कि यह देखने में आया है कि सड़क हादसों में जान बचाने के लिए किसी व्यक्ति द्वारा की गई कार्रवाई या मदद के अलावा सूचना पुलिस को देना, एंबुलेंस बुलाना या फिर घायल व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुंचाना उनके लिए मुसीबत बन जाता है।
विज्ञापन


क्योंकि पुलिस और संबंधित अस्पताल मदद करने वाले से अनावश्यक सवाल-जवाब कर उस व्यक्ति का उत्पीड़न करते हैं।
इस संदर्भ में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों की सुरक्षा के लिए अधिसूचना जारी की थी, ताकि उनसे बेवजह की पूछाताछी कर परेशान न किया जाए। राज्य सरकार ने भी केंद्र के इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed