{"_id":"5d2e33298ebc3e6cdf2c88e1","slug":"no-more-bill-now-dehradun-news-drn313162528","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिल नहीं तो भुगतान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिल नहीं तो भुगतान नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशनों पर संचालित होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के साथ ही वेंडरों ने यदि यात्रियों को खाने पीने को बिल नहीं दिया तो यात्रियों को सब कुछ मुफ्त होगा। रेलवे ने भ्रष्टाचार व मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए नो बिल, नो पेमेंट योजना शुरू की है।
योजना के तहत रेलवे अधिकारियों द्वारा यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि यदि वेंडर व रेस्टोरेंट संचालक बिल नहीं दें तो वे किसी भी सूरत में भुगतान न करें। वहीं वेंडरों को हिदायत दी जा रही है कि वे बिल बुक जरूर रखें और कोई भी यात्री कुछ भी खरीदता है तो बिल जरूर दें।
मुरादाबाद मंडल की वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि मंडल के सभी स्टेशनों पर नो बिल, नो पेमेंट योजना को कड़ाई से लागू किया जा रहा है। योजना के प्रति यात्रियों को जागरूक करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये जागरूक करने के साथ ही दुकानों, स्टालों पर स्टिकर लगाए जा रहे हैं। यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि यदि वेंडर या दुकानदार बिल नहीं दे तो सामान की कीमत का भुगतान न करें। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षकों की अगुवाई में स्टालों, दुकानों पर ‘नो बिल, नो पेमेंट’ के स्टिकर चस्पा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों को इन नंबरों पर दे जानकारी
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा का कहना है कि यदि बिल को लेकर वेंडर आनाकानी करता है और अभद्रता पर उतारू होता है तो इसकी जानकारी संबंधित स्टेशन अधीक्षक व स्टेशन मास्टर को देने के साथ ही वाणिज्य नियंत्रक को 9760541564 व 9760534983 पर दी जा सकती है। इसके अलावा 138 नंबर डायल करके जानकारी दी जा सकती है। दून रेलवे स्टेशन के लिए वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक को उनके मोबाइल नंबर 9760540460 पर जानकारी दी जा सकती है।