फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No Lake Found in Chorabari tal near kedarnath dham 

चोराबाड़ी ताल में नहीं बन रही कोई झील, अगले कई साल केदारनाथ धाम को नहीं आपदा का खतरा

Mon, 24 Jun 2019 08:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Jun 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
No Lake Found in Chorabari tal near kedarnath dham 
चोराबाड़ी में रेत का मैदान - फोटो : अमर उजाला

जिला आपदा रिलीफ फोर्स (डीडीआरएफ) ने चोराबाड़ी में किसी भी प्रकार की झील होने से इंकार किया है। डीडीआरएफ की टीम का कहना है कि ताल क्षेत्र में कोई झील नहीं बन रही है। जो झीलनुमा पानी जमा है, वह ग्लेशियर क्षेत्र में है। केदारनाथ को चोराबाड़ी से कोई खतरा नहीं है। वाडिया संस्थान की टीम भी अगले दो दिनों में केदारनाथ पहुंचेगी, जो चोराबाड़ी का निरीक्षण करेगी।

विज्ञापन


बीते 15 जून को सिक्स सिग्मा के सीईओ डॉ. प्रदीप भारद्वाज के नेतृत्व में केदारनाथ से टीम चोराबाड़ी पहुंची थी। तब, उन्होंने वहां बड़े क्षेत्र में झील होने की बात कही थी, जिसकी गहराई करीब चार मीटर बताई गई।
विज्ञापन


टीम द्वारा फोटो और वीडियो प्रशासन को भी भेजे गए थे। इधर, झील की सत्यता जानने के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर बीते शनिवार को केदारनाथ से डीडीआरएफ की दो सदस्यीय टीम चोराबाड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने वहां किसी भी प्रकार की झील होने से इंकार किया है। टीम का कहना है कि जो झील बताई गई है, वह छोटे आकार में और चोराबाड़ी से ढाई किमी ऊपर ग्लेशियर क्षेत्र में है। टीम में शामिल केसर सिंह व नरेश सिंह ने बताया कि चोराबाड़ी ताल सूखा हुआ है। 

वाडिया हिमालय संस्थान के विशेषज्ञ करेंगे निरीक्षण

भले ही, यहां काफी बर्फ मौजूद है। उन्होंने चोरारबाड़ी और ग्लेशियर क्षेत्र के निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा के माध्यम से डीएम को सौंप दी है।

इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि दो सदस्यीय टीम द्वारा चोराबाड़ी ताल में किसी प्रकार की झील से इंकार किया गया है। टीम ने चोराबाड़ी और उससे ऊपर तीन किमी क्षेत्र का निरीक्षण किया है, जहां ग्लेशियर में एक झील पाई गई, जो बहुत छोटी है।

इस संबंध में वाडिया हिमालय संस्थान के विशेषज्ञों को भी अवगत करा दिया गया है। इधर, वाडिया संस्थान के वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक डॉ. डीपी डोभाल ने बताया कि जून 2013 की आपदा के बाद चोराबाड़ी ताल की जो हालत है, उससे  वहां आने वाले 50 वर्षों में भी कोई झील नहीं बन सकती है।

जिस झील की बात की जा रही है, वह चोराबाड़ी से ढाई किमी ऊपर ग्लेशियर जोन में है, जो अस्थायी है। इस प्रकार की झीलें हिमालय क्षेत्र में बनती और टूटती रहती हैं, जो सामान्य प्रक्रिया है। डा. डोभाल ने बताया कि संस्थान की टीम भी चोराबाड़ी ताल के निरीक्षण के लिए अगले दो दिनों में केदारनाथ पहुंचेगी।

चौराबाड़ी झील का नए सिरे से होगा अध्ययन-सीएम

केदारनाथ धाम से ऊपर स्थित चौराबाड़ी झील में जलभराव और झील टूटने की आशंका के मद्देनजर सरकार ने नए सिरे से अध्ययन कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वैज्ञानिकों से चौराबाड़ी झील का अध्ययन कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक डॉ. पीयूष रौतेला ने बताया कि जिला आपदा राहत बल रुद्रप्रयाग की टीम की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक चौराबाड़ी झील में न तो जलभराव की स्थिति है और न ही उसके टूटने का किसी प्रकार का खतरा है।

 

झील को लेकर किसी भी प्रकार का संकट नहीं है। चूंकि मामला चौराबाड़ी झील से जुड़ा है ऐसे में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अध्ययन कराना जरूरी है। इसके लिए दो दिन बाद वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलाजी के वैज्ञानिकों की टीम चौराबाड़ी भेजी जाएगी जो तमाम पहलुओं का अध्ययन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed