फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no facilities on third kedar tungnath track.

करने हैं बाबा तुंगनाथ के दर्शन तो खुद कीजिए इंतजाम

Fri, 21 Aug 2015 08:35 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 21 Aug 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
no facilities on third kedar tungnath track.

अगर आप तृतीय केदार तुंगनाथ भगवान के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो अपना इंतजाम खुद करके चलें। चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर बारिश से बचने के लिए शेल्टर, शौचालय और मूत्रालय की कोई व्यवस्था नहीं है। तुंगनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को पैदल मार्ग पर सुविधाओं का अभाव होने से परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन


12,070 फीट की ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ मंदिर पंचकेदारों में सबसे अधिक ऊंचाई पर होने के बाद भी रोड हेड के सबसे अधिक नजदीक है। अधिक ऊंचाई पर होने से यहां आक्सीजन की कमी महसूस होती है।
विज्ञापन


धाम में अक्सर दोपहर बाद बारिश के साथ तेज हवाएं चलती हैं। बावजूद इसके ट्रैक पर कहीं भी ओट लेने के लिए शेल्टर नहीं है।

प्रशासन नहीं पर स्थानीय लोगों से राहत

no facilities on third kedar tungnath track.

हालांकि प्रशासन द्वारा तो नहीं पर स्थानीय लोगों से यात्रियों को कुछ राहत जरूर मिल रही है। स्थानीय लोगों के ढाबों पर थोड़ी देर रुककर तीर्थयात्री अपनी थकान या बारिश में भीगने से बच सकते हैं।

तुंगनाथ यात्रा पर मेरठ से पहुंची आस्था, रश्मि व किरन का कहना है कि पैदल मार्ग पर कोई व्यवस्था नहीं है। सरकार व मंदिर समिति को पैदल मार्ग पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी चाहिए।

वहीं बदरी-केदार मंदिर समिति के कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए समिति हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन सेंचुरी एरिया के कारण दिक्कतें आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed