फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no beds available in hospital

Dehradun News: नया प्रसूता वार्ड तैयार होने के एक माह बाद भी नहीं मिले बेड

Sat, 02 Aug 2025 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
no beds available in hospital
उपजिला अस्पताल विकासनगर के प्रसूता वार्ड में बेड की कमी को देखते हुए नया वार्ड बनाया गया था। वार्ड को तैयार हुए एक माह बीत गया है, लेकिन वार्ड में अब तक बेड नहीं लगाए गए हैं। वहीं प्रसूताओं को प्रसव के बाद सामान्य वार्डों में स्थानांतरित करने की समस्या बनी हुई है। उप जिला अस्पताल में रोजाना औसतन पांच प्रसव होते है, लेकिन यहां प्रसूता वार्ड में चार ही बेड हैं। वार्ड में जगह कम होने के कारण एक बेड को बाहर लगाया गया है, हालांकि बेड शीशे से बने चैंबर के भीतर है। प्रसव की संख्या अधिक है। दूसरी प्रसूता को भर्ती करने स्थिति पहले से भर्ती प्रसूता को अस्पताल के पहले तल पर बने सामान्य महिला वार्ड में स्थानांतरित कर दिया जाता है। सामान्य मरीजों के साथ भर्ती रहने के कारण प्रतिरोधक क्षमता की दृष्टि से कमजोर प्रसूता और नवजात के संक्रमण की चपेट में आने की संभावना अधिक रहती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए अस्पताल के पहले तल पर एक छह बेड का प्रसूता वार्ड बनाया गया था। करीब एक माह पहले वार्ड के लिए बेड की डिमांड भेजी गई थी, लेकिन अब तक बेड नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed