फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nit Srinagar garhwal Foundation Ceremony in sumadi campus on 19th October

उत्तराखंड: सुमाड़ी में ही बनेगा राष्ट्रीय औद्योगिक संस्थान, 19 अक्टूबर को होगा शिलान्यास

Wed, 16 Oct 2019 08:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Oct 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
Nit Srinagar garhwal Foundation Ceremony in sumadi campus on 19th October
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

राष्ट्रीय औद्योगिक संस्थान (एनआईटी) सुमाड़ी में ही बनेगा। इसे पौड़ी जिले से बाहर ले जाने के विवादों पर अब पूरी तरह से विराम लग गया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि 19 अक्टूबर को इसका भूमि पूजन और शिलान्यास किया जाएगा। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक इसके स्थायी कैंपस का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


पौड़ी जिले के सुमाड़ी को लेकर लंबे समय से चर्चा तेज थी कि इसे प्रदेश से बाहर स्थापित किया जा रहा है, लेकिन राहत की बात यह है कि यह राष्ट्रीय संस्थान अब किसी दूसरी जगह शिफ्ट नहीं होगा। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि 19 अक्टूबर को सुबह साढ़े दस बजे इसका भूमि पूजन और शिलान्यास होगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष की सभी 12 सीटों पर जीत का दावा 
च्च शिक्षा राज्यमंत्री ने पंचायत चुनाव के बारे में जिला पंचायत अध्यक्ष की सभी 12 सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विस की 57, लोक सभा की पांच सीटें जीती हैं। कॉपरेटिव और नगर निगम में भी भाजपा जीती है, लेकिन कांग्रेस हताश और निराश है। जिसके प्रत्याशियों के जीतने की आस न के बराबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में 2009 में हुई थी शुरुआत

श्रीनगर में एनआईटी की शुरुआत 2009 में हुई थी। कुछ साल बाद ही छात्र मांग करने लगे थे कि कैंपस को मैदानी इलाके या किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट किया जाए। श्रीनगर में जिस भवन में इसे संचालित किया जा रहा है, वहां स्थिति ठीक नहीं है।

वर्ष 2018 में बात इतनी बिगड़ी की दीपावली की छुट्टी से पहले छात्र कैंपस न होने की वजह से बगैर बताए छुट्टी पर चले गए थे। बाद में श्रीनगर से सैटेलाइट कैंपस जयपुर शिफ्ट करना पड़ा था। वहीं कैंपस की शिफ्टिंग रोकने के लिए जनता भी सड़क पर उतर गई थी।

अफवाह फैलाने वालों के मुंह पर तमाचा है सुमाड़ी में एनआईटी बनना: डा. धन सिंह 
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह ने कहा कि सुमाड़ी में एनआईटी का बनना अफवाह फैलाने वालों के मुंह पर तमाचा है। एक बार बच्चे यहां से पलायन कर गए थे। वहीं यह बात भी आ रही थी कि इसके लिए जमीन ठीक नही है, लेकिन अब विधिवत रूप से सब ठीक हो चुका है।

सुमाड़ी में इसका बनना पहाड़ के लिए बड़ा फैसला है। केंद्र सरकार से इसके लिए पैसा स्वीकृत हो चुका है। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि एनआईटी के बारे में वह शुरू से यह कहते आ रहे थे कि एनआईटी कही जाने वाली नही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed