फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nirjala ekadashi 2018 snan in haridwar

हरिद्वार: निर्जला एकादशी के स्नान पर भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, गर्मी से हुए परेशान

Sat, 23 Jun 2018 12:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Jun 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
nirjala ekadashi 2018 snan in haridwar
- फोटो : अमर उजाला

देश के अनेक राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने शनिवार को निर्जला एकादशी के दिन गंगा मैया में डुबकी लगाई। इस दौश्रान जगह-जगह कर्मकांड कराए गए। वहीं चिलचिलाती धूप, उमस और गर्मी ने श्रद्धालुओं को परेशान किया।

विज्ञापन


अब पांच दिनों तक धर्मनगरी में भारी भीड़ बनी रहेगी। क्योंकि दो महीनों के चलने वाले ज्येष्ठ मास का समापन 28 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा को होगा। निर्जला एकादशी और गंगा अवतरण दिवस गंगा दशहरा एक साथ होते आए हैं। इस बार पुरुषोत्तम मास होने के कारण गंगा दशहरा 24 मई को हो गया था। चूंकि पुरुषोत्तम मास यदि ज्येष्ठ में पड़े तो गंगा दशहरे के अलावा कोई पर्व उस महीने नहीं मनाया जा सकता।
विज्ञापन


परिणाम स्वरूप अब शनिवार को निर्जला एकादशी का पर्व पड़ा है। पर्व पर गंगा स्नान के लिए देश के कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। संयोग से शनिवार और रविवार भी निर्जला एकादशी के साथ पड़ गए हैं। परिणाम स्वरूप और भी अधिक भीड़ गंगा नहाने पहुंच गई है। राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं की संख्या सर्वाधिक है। लोगों ने स्नान के बाद अनेक प्रकार के शुद्ध कर्मकांड भी संपन्न कराए। निर्जला एकादशी का स्नान तड़के शुरू हो गया जो सायंकाल सूर्यास्त तक चलता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed