NIRF Ranking List: उत्तराखंड के कई कॉलेजों ने बनाई जगह, IIT Roorkee को आर्किटेक्चर में पहली रैंक
NIRF LIST 2023 News: ओवरऑल श्रेणी में आईआईटी रुड़की देश में आठवें, शोध वर्ग में सातवें, इंजीनियरिंग व इनोवेशन श्रेणी में पांचवें स्थान पर रहा है।
विस्तार
राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2023 में उत्तराखंड के कई शैक्षणिक संस्थानों ने अपनी जगह बनाई है। आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग श्रेणी में आईआईटी रुड़की ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी की श्रेणी में देहरादून के यूपीईएस को 53वीं रैंक और ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी को 55वीं रैंक मिली है।
ओवरऑल श्रेणी में आईआईटी रुड़की देश में आठवें, शोध वर्ग में सातवें, इंजीनियरिंग व इनोवेशन श्रेणी में पांचवें स्थान पर रहा है। इसके अलावा एग्रीकल्चर एंड एलाइड सेक्टर्स की श्रेणी में जीबी पंत यूनिवर्सिटी देश में आठवें नंबर पर रही है।
Uttarakhand: सीएम धामी बोले- जल्द नई रोजगार नीति लाएगी सरकार, दो लाख से ज्यादा स्वरोजगार देंगे
उत्तराखंड के आईआईटी रुड़की के साथ ही एम्स ऋषिकेश ने भी मेडिकल की श्रेणी में देश में 22वीं रैंक हासिल की है। ओवरऑल श्रेणी में यूपीईएस को 79वीं रैंक, एम्स ऋषिकेश को 86वीं रैंक और ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी को 89वीं रैंक मिली है।
यूनिवर्सिटी और कॉलेज रैंक स्कोर
आर्किटेक्चर की श्रेणी में
आईआईटी रुड़की - 1 83.21
यूनिवर्सिटी श्रेणी
यूपीईएस 53 49.10
ग्राफिक एरा 55 48.69
जीबी पंत यूनिवर्सिटी 79 45.02
रिसर्च श्रेणी
आईआईटी रुड़की 7 66.52
इंजीनियरिंग श्रेणी
आईआईटी रुड़की 5 75.64
यूपीईएस 54 50.63
ग्राफिक एरा 62 49.59
मेडिकल श्रेणी
एम्स ऋषिकेश 22 60.06
मैनेजमेंट श्रेणी
आईआईटी रुड़की 18 62.14
आईआईएम काशीपुर 19 61.07
यूपीईएस 39 54.38
ग्राफिक एरा 65 49.77
एग्रीकल्चर एंड एलाइड सेक्टर्स श्रेणी
जीबी पंत यूनिवर्सिटी 8 60.03