फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nine road open, nineteen off

नौ मार्ग खुले, 19 अब भी बंद

Sun, 11 Aug 2019 02:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
nine road open, nineteen off
कैलन-डिमिच मोटर मार्ग पर आए मलबे को हटाती जेसीबी। - फोटो : VIKAS NAGAR
भारी बारिश के बीच मलबा आने से बंद हुए जौनसार बावर के 28 संपर्क मार्गों में से शनिवार को नौ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई। वहीं, 19 संपर्क मार्ग अब भी बंद पड़े हैं। इस कारण 35 से अधिक गांवों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कटा हुआ है।
विज्ञापन

लोगों को रोजमर्रा का सामान भी नहीं मिल पा रहा है। कृषि उत्पाद भी खच्चरों पर लादकर मुख्य सड़क तक पहुंचाने पड़ रहे हैं। बीते बृहस्पतिवार देर रात क्षेत्र में हुई बारिश से जौनसार बावर के 28 संपर्क मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था। इनमें से शनिवार को विभाग ने सावड़ा-डुंगरी, लोखंडी-लोहारी, लाखामंडल-चकरात, गोराघाटी-लावड़ी, पुरोड़ी-रावना, रिखाड़, डुंगियारा, दारागाड़-कथियान, अणु-चिल्हाड़ संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बहाल करा दी। इससे इन सड़कों से जुड़े 25 से अधिक गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

----
यह मार्ग अब भी बंद
लोनिवि साहिया अंतर्गत शंभू की चौकी-दधऊ-बनसार, हईया-अलसी-कसनी, हईया-अलसी-ककाड़ी, हईया-पंजिया, ग्वासापुल-समोग मझगांव, कोरुवा-क्वारा, बडनू-जोशीगांव, लालपुल-निथला, पीएमजीएसवाई अंतर्गत माक्टी-पोखरी, बाणा-चिल्हाड़, खारसी-कैलनखड्ड-डिमिच, लेल्टा-मंडोली, टगरी, परियाड़-सिमोग, कुनैन-सैंज, कांडा-ट्यूटाड़, अटाल-सैंज, पुरटाड़ और लोनिवि चकराता अंतर्गत हयो-कैत्री मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
11 घंटे बंद रहा उद्पालटा मोटर मार्ग
साहिया। शुक्रवार देर रात तेज बारिश के बीच सारली खड्ड के पास भूस्खलन होने से साहिया-नेवी-उत्पाल्टा मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिससे उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। फसलों से लदे वाहन सड़क पर फंसे रहे। सुबह 11 बजे लोनिवि ने जेसीबी की मदद से मलबे हो हटा यातायात बहाल कराया। सड़क बंद होने से नेवी, बोहरी, उद्पाल्टा, खतासा, कुरोली, उपरोली और माख्टी गांव की आबादी का संपर्क अन्य इलाकों से कट गया था। सड़क रात 12 बजे भारी मलबा आने से बंद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed