{"_id":"6a622731b9b8f51a6107f3ed","slug":"nine-motor-roads-in-jaunsar-bawar-closed-due-to-debris-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1024982-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मलबा गिरने से जौनसार बावर के नौ मोटर मार्ग बंद, आवाजाही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मलबा गिरने से जौनसार बावर के नौ मोटर मार्ग बंद, आवाजाही प्रभावित
Thu, 23 Jul 2026 08:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
बारिश के कारण पहाड़ों से गिरे पत्थर व मलबा के कारण मोटर मार्गों के बंद होने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को जौनसार बावर क्षेत्र के नौ मोटर मार्ग बंद रहे। जिसके कारण ग्रामीणों व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारू है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजय मोघा ने बताया कि अस्थाई खंड चकराता का पुरोड़ी-रावना-डामटा मोटर मार्ग, सिलिखड्ड-कुनैन मोटर मार्ग, रेटाड़-खोलरा-हिंवाई मोटर मार्ग, कुनावा-डांडा-रावना मोटर मार्ग, लाखामंडल से मेघाड-म्यूंढा मोटर मार्ग, क्वांसी-जोगियो मोटर मार्ग और टाईगर फॉल लिंक रोड पर जगह-जगह मलबा गिरने के कारण सभी बंद हैं। उधर पीएमजीएसवाई कालसी का दारागाड़-कथियान-डांगुठा मोटर मार्ग, गडोल-सकरोल से चुनौ मोटर मार्ग भी बंद है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि सभी मोटर मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक अधिकांश मार्ग खुल जाएंगे।
सामान्य रहा यमुना व टौंस का जलस्तर
यमुना नदी में खतरे का स्तर 455.37 है। जबकि नदी में 455.06 मीटर पर पानी बह रहा है। डाकपत्थर बैराज से 529.54 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उधर टौंस नदी में खतरे का स्तर 644.75 मीटर पर है। लेकिन नदी में फिलहाल 644.00 मीटर पानी बह रहा है। नदी पर बने इच्छाड़ी बांध से 336.05 मीटर पानी छोड़ा गया है।