फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nine EV charging stations will be built in the city without investing government money

Dehradun News: सरकारी पैसा निवेश किए बगैर शहर में बनेंगे नौ ईवी चार्जिंग स्टेशन

Fri, 27 Sep 2024 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Nine EV charging stations will be built in the city without investing government money
I
विज्ञापन

IIस्टेशन में प्रत्येक चार्जिंग प्वाइंट पर एक बार में दो वाहनों को किया जा सकेगा चार्ज
I
I
I
Iईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए डीएम सविन बंसल ने टीम गठित कर नौ स्थानों का चयन कर लिया है। शहर के मध्य में यह सभी ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। खास बात यह होगी कि इन्हें स्थापित करने में जिला प्रशासन कोई पैसा खर्च नहीं करेगा। शून्य निवेश मॉडल के तहत ईवी चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा।
I
Iगौरतलब हो कि दून शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों का आंकड़ा दस हजार के पार पहुंच गया है, लेकिन चार्जिंग स्टेशन नहीं होने के कारण दूनवासियों को समस्या आ रही है। पिछले कई सालों से परिवहन विभाग समेत कई विभागों के अफसर ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह तलाश रहे थे, लेकिन उपयुक्त जगह नहीं मिल पा रही थी। डीएम सविन बंसल ने बताया कि आठ सदस्यीय टीम का गठन शहर में ईवी चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण के लिए किया गया है। इसमें नगर आयुक्त गौरव कुमार, एसडीएम हरगिरी, सीओ यातायात अनुज समेत सिंचाई विभाग व एमडीडीए के अधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iप्रारंभिक सर्वे कर लिया गया है। शहर में नौ स्थानों पर सहमति के आधार पर फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। प्रत्येक चार्जिंग प्वाइंट पर एक बार में दो वाहनों को चार्ज करने के लिए प्लग की व्यवस्था होगी। एक वाहन को चार्ज करने में 40 मिनट लगेंगे। एप के माध्यम से चार्जिंग प्वाइंट पर उपलब्धता की जानकारी ली जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iनगर निगम व लोक निर्माण विभाग की जमीनों पर यह चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इसके लिए देश की प्रख्यात ईवी चार्जिंग कंपनियों से करार करने की बात चल रही है। कंपनियां अपने चार्जिंग स्टेशन लगाएंगी, जिला प्रशासन उन्हें जगह उपलब्ध कराएगा। इसके एवज में चार्जिंग कंपनियां प्रशासन को राजस्व में हिस्सेदारी भी देंगी।
I
I
I
I
I
Iयहां लगेंगे चार्जिंग स्टेशन
I
I
I
I- घंटाघर
I
I- गांधी पार्क के पास
I
I

I
I- पैसिफिक हिल्स राजपुर रोड
I
I- आईटी पार्क के पास
I
I

I
I- महाराणा प्रताप चौक के निकट
I
I- आईएसबीटी
I
I

I
I- बल्लूपुर चौक
I
I- विधानसभा के निकट
I
I

I
I- मॉल ऑफ देहरादून के पासI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article