फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nine children, four women caught doing begging

फोटो,, भिक्षावृत्ति करते नौ बच्चों और चार महिलाओं को किया रेस्क्यू

Sun, 03 Jul 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nine children, four women caught doing begging
डीएम डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को टीम ने भिक्षावृत्ति करने वाले नौ बच्चों और चार महिलाओं को पकड़कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

शहर में बच्चों से भिक्षावृत्ति कराने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे सुबह से शाम तक शहर के कई चौराहों पर भिक्षावृत्ति करते देखे जा सकते हैं। इसका संज्ञान लेते हुए जिला बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भीख मांगने वाली महिलाओं और बच्चों का शनिवार को कई संस्थाओं और विभागों द्वारा आईएसबीटी से लेकर रिस्पना पुल तक अभियान चलाया। इस दौरान चार महिलाओं और नौ बच्चों को भीख मांगते पकड़ा।

सभी का मेडिकल कराकर सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया गया। इसके बाद सभी को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस मौके पर समर्पण संस्था से मानसी मिश्रा व गीता ममगाईं, मैक संस्था से जहांगीर आलम, जिला प्रोबेशन कार्यालय से संपूर्णा भट्ट, रश्मि बिष्ट, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से रायना रावत, देवेंद्र, चाइल्ड लाइन से जसवीर रावत, विजय बिष्ट, आसरा ट्रस्ट से अमर बहादुर, रवीना, बचपन बचाओ आंदोलन से सुरेश उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed