फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nim will also teach yoga on the mountain Along with mountaineering Nehru Mountaineering Institute Uttarkashi

Uttarkashi: पर्वतारोहण के साथ अब पहाड़ पर योग भी सिखाएगा निम, मई में होगी पाठ्यक्रम की शुरुआत

Tue, 02 Apr 2024 12:24 PM IST
रेनू सकलानी अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 02 Apr 2024 12:24 PM IST
सार

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान पर्वतारोहण से लेकर साहसिक, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, स्कीइंग और माउंटेन टेरेन बाइकिंग कोर्स का प्रशिक्षण देता है। अब इन कोर्सों की फेहरिस्त में योग विषय भी जुड़ने जा रहा है।

विज्ञापन
Nim will also teach yoga on the mountain Along with mountaineering  Nehru Mountaineering Institute Uttarkashi
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) पर्वतारोहण के साथ अब पहाड़ पर योग भी सिखाएगा। संस्थान आगामी मई माह से पहली बार योग में एक प्रारंभिक पाठ्यक्रम (इंट्रोडक्टरी कोर्स) शुरू करने जा रहा है। इस कोर्स में प्रशिक्षुओं को योग आसनों के साथ पहाड़ों पर भी योगाभ्यास कराया जाएगा।

विज्ञापन


देश के प्रतिष्ठित पर्वतारोहण संस्थानों में से एक नेहरू पर्वतारोहण संस्थान पर्वतारोहण से लेकर साहसिक, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, स्कीइंग और माउंटेन टेरेन बाइकिंग कोर्स का प्रशिक्षण देता है। अब इन कोर्सों की फेहरिस्त में योग विषय भी जुड़ने जा रहा है। संस्थान आगामी मई माह से पहली बार योग पर प्रारंभिक पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है।
विज्ञापन


पर्वतों पर भी योग सिखाया जाएगा
''शिखर से मुद्रा तक: जहां पहाड़ ध्यानमग्नता से मिलते हैं'' कि टैग लाइन से शुरू होने वाले इस कोर्स में न केवल संस्थान में प्रशिक्षुओं को योग आसन व योग की शैलियों बताई जाएंगी, बल्कि उन्हें पहाड़ाें पर भी योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के रजिस्ट्रार प्रवीन कुमार ने कोर्स के विषय में जानकारी देते हुए पहली बार शुरू होने जा रहे इस कोर्स की अवधि दस दिनों की होगी। जिसमें प्रशिक्षुओं को संस्थान सहित संस्थान के प्रशिक्षण तेखला सहित अन्य जगह पर्वतों पर भी योग सिखाया जाएगा। मई में शुरू होने वाला कोर्स 7 मई से 16 मई तक चलेगा।

दस दिन के कोर्स की फीस दस हजार
निम में शुरू होने वाले दस दिवसीय योग के प्रारंभिक पाठ्यक्रम की फीस करीब दस हजार होगी। जिसमें प्रशिक्षुओं के रहने-खाने की व्यवस्था भी संस्थान की ओर से की जाएगी। निम के रजिस्ट्रार प्रवीन कुमार ने बताया कि कोर्स के लिए 50 सीटें निर्धारित की गई हैं।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024:  केदारनाथ हेली सेवा का किराया पांच प्रतिशत बढ़ेगा, टिकट की बुकिंग के लिए पंजीकरण अनिवार्य

शरीर को फिट और दिमाग को चुस्त रखने में मददगार है योग
योग शरीर को फिट और दिमाग को चुस्त दुरुस्त रखने में मददगार है। पिछले करीब एक दशक में योग के प्रति आकर्षण बढ़ा है। सरकारी से लेकर निजी संस्थान भी अब अपने कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए उन्हें योगाभ्यास कराने के अलावा योगाभ्यास के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे में निम में योग विषय पर पाठयक्रम की शुरूआत से युवाओं को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed