{"_id":"5bcc88c0bdec22695d35f8da","slug":"nikay-chunav-2018-ukd-release-candidate-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव 2018: उक्रांद ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव 2018: उक्रांद ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 22 Oct 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सत्ताधारी भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा व उक्रांद जैसे राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा का दौर जारी है।
विज्ञापन
भाजपा व कांग्रेस के बाद अब उक्रांद ने नगर निगम और नगर पालिका अध्यक्षों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि देहरादून नगर निगम के लिए विजय कुमार बौड़ाई को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि हरिद्वार नगर निगम के लिए सरिता पुरोहित व कोटद्वार के लिए सीमा रावत को टिकट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पांच नगरपालिकाओं के लिए भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। नैनीताल नगर पालिका के लिए प्रकाश पांडे, जसपुर नगर पालिका के लिए मोहम्मद उमर, जोशीमठ के लिए अरुण शाह एडवोकेट, डोईवाला नगर पालिका के लिए श्याम सिंह वर्मा, कीर्तिनगर के लिए महेश्वरी शाह व अगस्तमुनि नगरपालिका के लिए सीमा चौहान के नामों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने बताया कि इन प्रत्याशियों के साथ ही दो नगर पंचायतों लंबगांव के लिए रुक्मणी देवी व बेरीनाग नगर पंचायत के लिए गोपाल दत्त पंत को टिकट दिया गया है। पत्रकार वार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट चुनावी मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से तेजी से पलायन हो रहा है जिसको रोकने में सरकार नाकाम साबित हो रही है।
साल दर साल बेरोजगारी बढ़ रही है जिसे काबू पाने में सरकार के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। गंगा की अविरलता व पवित्रता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अरबों रुपए खर्च करने के बावजूद गंगा को साफ सुथरा नहीं किया जा सका है। 74वें संविधान संशोधन को लागू किए जाने की मांग उठाते हुए कहा कि सरकार संवैधानिक अधिकारों से आमजन को वंचित कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड को पिछड़ा राज्य घोषित किए जाने की मांग उठायी। पत्रकार वार्ता में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष दीपक गैरोला, केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी, दल के नेता संजय उपाध्याय, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक समेत कई उपस्थित थे।