निकाय चुनाव 2018: गामा समेत चार प्रत्याशियों ने किया मेयर पद के लिए नामांकन, पढ़ें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा समेत चार प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन पत्र जमा किया। गामा और आप (आम आदमी पार्टी) प्रत्याशी रजनी रावत भारी समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान 121 पार्षद प्रत्याशियों ने भी नामांकन कराया। आज मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण कांग्रेस मेयर प्रत्याशी समेत अन्य उम्मीदवार पर्चा दाखिल करेंगे।
दोपहर दो बजे भारी संख्या में समर्थकों के साथ भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा नगर निगम पहुंचे। इस दौरान इनके साथ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, राजपुर विधायक खजानदास, मसूरी विधायक गणेश जोशी, कैंट विधायक हरबंस कपूर और महानगर अध्यक्ष विनय गोयल मौजूद थे।
गामा, विधायकों और समर्थकों के साथ बैंक ब्लॉक भवन पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा आप मेयर प्रत्याशी रजनी रावत भी समर्थकों के साथ निगम पहुंची और नामांकन पत्र जमा किया। इनसे पहले सुबह निर्दलीय प्रत्याशी अभय जोशी और सरदार खान ने पर्चा दाखिल किया।
वार्ड 1 से 15 तक जमा हुए नामांकन
कांग्रेस - 0
आप- 1
यूकेडी-1
बसपा-1
अन्य- 1
निर्दलीय 3
-------------
कुल - 13
वार्ड 16 से 30 तक जमा हुए नामांकन
भाजपा-3
कांग्रेस-1
आप-5
यूकेडी-1
बसपा-1
राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी-1
निर्दलीय-2
-----------
कुल - 14
---
वार्ड 31 से 45 तक जमा नामांकन
भाजपा -3
कांग्रेस-6
आप- 1
यूकेडी - 0
निर्दलीय-3
कुल - 13
--
वार्ड 46 से 60 तक जमा नामांकन
भाजपा-2
कांग्रेस -0
आप-1
निर्दलीय-14
--------
कुल - 17
---
वार्ड 61 से 75 तक जमा नामांकन
भाजपा-9
कांग्रेस-3
आप- 1
यूकेडी- 2
बीएसपी-1
निर्दलीय -12
----------
कुल - 28
--
वार्ड 76 से 90 तक नामांकन का रिपोर्ट कार्ड
भाजपा-4
कांग्रेस-5
आप- 3
यूकेडी- 2
निर्दलीय- 6
कुल - 20
--
वार्ड 91 से 100 तक जमा नामांकन
भाजपा -4
कांग्रेस -0
आप- 1
यूकेडी- 1
निर्दलीय- 10
कुल - 16
वार्डवार भाजपा प्रत्याशियों के नाम
वार्ड आरक्षण की स्थिति प्रत्याशी
1 मालसी अनारक्षित सुरेंद्र बगड़ियाल
6 दून विहार अनारक्षित संजय नौटियाल
20 रेसकोर्स उत्तरी अनारक्षित देवेंद्र पाल सिंह मोंटी
21 एमकेपी अनारक्षित रोहन चंदेल
22 तिलक रोड महिला अनीता गर्ग
23 खुड़बुड़ा महिला विमला गौड़
32 बल्लूपुर अनारक्षित शारदा गुप्ता
50 राजीव नगर अनारक्षित गणेश सिमलाना
51 वाणी विहार अनारक्षित सूरज रावल
57 नेहरू कालोनी अनारक्षित विवेक कोठारी
60 डांडा लाखौंड अनारक्षित अनुज कौशल
62 ननूरखेड़ा अनारक्षित सुमित पुंडीर
63 लाडपुर अनारक्षित दिनेश केमवाल
65 डोभालचौक अनारक्षित पुष्पा डोभाल
68 चकतुनवाला-मियांवाला अनारक्षित पूजा नेगी
69 रीठामंडी अनारक्षित नदीम जैदी
72 देहराखास अनारक्षित आलोक कुमार
75 लोहिया नगर पिछड़ी जाति जसबीर
83 केदारपुर अनारक्षित दर्शनलाल बिजौला
85 मोथरोवाला अनारक्षित नवीन छेत्री
87 पित्थुवाला अनारक्षित पूनम ममगई
94 नत्थनपुर 1 अनारक्षित जगदीश सेमवाल
98 बालावाला अनारक्षित नरेंद्र बिष्ट
100 नथुवावाला महिला स्वाति डोभाल