फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 notice for dehradun mayor candidates

निकाय चुनाव 2018: गामा, अग्रवाल समेत 11 मेयर प्रत्याशियों को नोटिस, तीन दिन में देना होगा जवाब

Sat, 03 Nov 2018 08:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Nov 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 notice for dehradun mayor candidates
देहरादून के मेयर पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार सुनील उनियाल - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम देहरादून में मेयर पद का चुनाव लड़ रहे किसी भी प्रत्याशी ने पहले चरण की जांच में चुनावी खर्च का सही ब्योरा नहीं दिया है।

विज्ञापन


मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा, कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल समेत सभी 11 प्रत्याशियों ने जो ब्योरा दिया है, वह ठीक नहीं है। प्रत्याशियों ने नामांकन के समय जुलूस, प्रयोग किए गए वाहनों, चुनाव प्रचार सामग्री, चुनावी कार्यालय खोलने और कार्यकर्ताओं को जलपान समेत अन्य तमाम खर्चों का हिसाब नहीं दिया है। साथ ही कई सामग्री व वस्तुओं की दरें आधे से भी कम दर्शाई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। 
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार 30 अक्तूबर को निकाय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के चुनावी व्यय की प्रथम जांच करानी थी। नगर निगम देहरादून से मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल, कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल, आप की रजनी रावत, यूकेडी के विजय कुमार बौड़ाई, सपा की अंजना वालिया, बसपा के विभूति, लोक जनशक्ति पार्टी के रामसुख, निर्दलीय प्रत्याशी अभय जोशी, जगमोहन मेहंदीरता, विजय जंगवान, सरदार खान (पप्पू) की ओर से दिए गए चुनावी व्यय में लेखा टीम ने कमियां पाई है। इन प्रत्याशियों ने निर्वाचन व्यय पंजिका में चुनावी खर्चों को कम दर्शाने के साथ ही कई खर्च नहीं जोड़े। इसे गंभीरता से लेेते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। बता दें कि चुनाव खर्च को कम दर्शाने के लिए प्रत्याशियों की ओर से चाय की कीमत भी चार रुपये लगाई जा रही है। जबकि बाजार में 10 रुपये प्रति कप से नीचे चाय नहीं मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव की वीडियोग्राफी को टीमें तैनात
जिला निर्वाचन कार्यालय ने निकाय चुनाव की वीडियोग्राफी के लिए टीमें तैनात कर दी है। वीडियोग्राफी के प्रभारी अधिकारी एवं जिला पर्यटन अधिकारी केएस रावत ने बताया कि  सह प्रभारी अधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त नगर निगम दून विजल दास के निर्देशन में जिले के सभी छह निकायों में वीडियो कैमरे के साथ टीमें तैनात की गई हैं। नगर निगम दून में 6, नगर निगम ऋषिकेश में 4, नगर पालिका परिषद मसूरी में 2, नगर पालिका परिषद विकासनगर में 2, नगर पालिका परिषद डोईवाला में 3, नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर में 2 टीमों को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed