{"_id":"5bebe839bdec2269bb4208b4","slug":"nikay-chunav-2018-manoj-tiwari-come-dehradun-for-voting-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव 2018: मनोज तिवारी पहुंचे देहरादून, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव 2018: मनोज तिवारी पहुंचे देहरादून, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को कोसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 14 Nov 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
जन सभा को संबोधित करते मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पार्टी के स्टार प्रचारक दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर आज देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने बलवीर रोड स्थित नई बस्ती में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तिवारी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को कोसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति लूट की है और आम आदमी पार्टी गुंडों की पार्टी है। वहीं इस दौरान उन्होंने छठ के गीतों से समा बांधा। इसके बाद वह जीएमएस रोड स्थित साधुराम इंटर कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
आप ने जारी किया घोषणापत्र
निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना 30 सूत्री घोषणापत्र जारी कर दिया है। ईसी रोड स्थित होटल में बनाए गए पार्टी कार्यालय में प्रदेश प्रभारी राकेश सिन्हा व संयोजक एसएस कलेर ने घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने दावा किया कि दिल्ली की तर्ज पर दून का विकास किया जाएगा। शहर के विकास के लिए पार्टी 30 बिंदुओं पर काम कर रही है। इस दौरान मौके पर मेयर प्रत्याशी रजनी रावत, राकेश काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन