फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nikay chunav 2018 in uttarakhand May held on 15 november 

उत्तराखंड:15 नवंबर को हो सकते हैं निकाय चुनाव, 195255 नए मतदाता करेंगे मतदान 

Fri, 12 Oct 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Oct 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Nikay chunav 2018 in uttarakhand May held on 15 november 
election

राज्य में नगर निकाय के चुनाव 15 नवंबर को कराए जा सकते हैं। चार दिन बाद यानी 15 अक्तूबर को चुनाव अधिसूचना जारी की जा सकती है। सरकार ने निकाय चुनाव से जुडे़ सभी पक्षों के साथ मंथन करने के बाद प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार कर लिया है। जिन तीन नगर निकायों में आरक्षण का पेच फंसा है, उसके संबंध में सरकार मोटे तौर पर एक फार्मूले पर आगे बढ़ रही है। इसके अनुसार संबंधित तीन निकायों के अध्यक्षों का आरक्षण भी घोषित कर दिया या जाए, लेकिन वार्डों के आरक्षण के लिए हाईकोर्ट से और समय मांग लिया जाए।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के एक सप्ताह के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्रवाई करने के आदेश के बाद सरकार हरकत में है। नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने बृहस्पतिवार शाम को न्याय, शहरी विकास विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर भी बैठक में शरीक हुए। सूत्रों के अनुसार विचार विमर्श के बाद एक प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग से भी बात की गई है। जिस चुनाव कार्यक्रम पर सहमति बताई जा रही है, उसके अनुसार, 15 अक्तूबर को चुनाव आचार संहिता जारी होगी। 16 अक्तूबर को जिलों के स्तर पर चुनाव की अधिसूचना की जाएगी। 17, 18 और 20 अक्तूबर को नामांकन होंगे। 22 और 23 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 25 अक्तूबर को नाम वापसी होगी। 26 अक्तूबर को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम में 15 नवंबर को मतदान और 17 नवंबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

72 गांवों के 195255 नए मतदाता करेंगे मतदान 

नगर निकाय चुनाव के दौरान यदि सभी 100 वार्डों के लिए चुनाव होता है तो राजधानी के आसपास के 72 गांवों के 195255 नए मतदाताओं को मताधिकार का मौका मिलेगा।

परिसीमन के बाद खाला, भंडार, कुठाल, डोम, बगराल, किरसाली, दागियो का डांडा, मक्कावाला, सिनौला, मालसी, जोहड़ी, चालंग, तरला नांगल, गुजराड़ा मानसिंह, डांडाधोरण, आमवाला तरला, आमवाला उपरला, आमवाला करनपुर, ननूरखेड़ा, सोंधोवाली मानसिंह, लाडपुर, नत्थनपुर, माजरी माफी, मोहकमपुर, हरीपुर, नवादा, मोहकमपुरकलां, बद्रीपुर, हटवाल, नांगल हटनाला, सुंदरवाला, आरकेडियाग्रांट, हरभजवाला, हर्रावाला, मेहूवालामाफी, मिंयांवाला, सेंवलाकलां, चंद्रबनी ग्रांट, मोहब्बेवाला, आशारोड़ी, भारूवाला। 

बंजारावाला माफी, मोथरोवाला, कुआंवाला, नकरौंदा, बालावाला, कुल्हान करनपुर, मरोठा, खुरावा, गुजरमी, भंडारीवाला मयचक, विजयपुर, हाथीबड़कला, विजयपुर गोपीवाला, चंद्रबनी, मीठी बेहड़ी व मंगलूवाला समेत 72 गांव शामिल नगर निगम सीमा में शामिल किए गए हैं। नगर निगम अफसरों के मुताबिक  परिसीमन में इन 72 गांवों की 13197.878 हेक्टेयर जमीन भी शामिल की गई है। इस बाबत पांच अप्रैल को शासनादेश भी जारी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed