{"_id":"5bebee30bdec2269c10f9d67","slug":"nikay-chunav-2018-examination-of-senior-leader-in-home-wards","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव 2018: गृह वार्डों में दिग्गजों की परीक्षा, हॉट वार्डों पर नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव 2018: गृह वार्डों में दिग्गजों की परीक्षा, हॉट वार्डों पर नजर
राजेश शर्मा, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 14 Nov 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
नेताजी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की परीक्षा उनके गृह वार्ड में ही हो रही है। जिन नेताओं पर मेयर पद पर पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी हैं, क्या वह अपने गृह वार्ड भी जिता सकेंगे। इस पर राजनीतिक विश्लेषकों की नजर लगी हुई है।
विज्ञापन
सबसे हॉट वार्ड खन्नानगर है, यह शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का है। यहां आज तक भाजपा का ही कब्जा रहा है। इस बार इस वार्ड में खास बात यह है कि भाजपा ने पार्षद का टिकट मोनिका सैनी को दिया है। मोनिका के पति सचिन बेनीवाल कई साल तक कांग्रेस में रहने के बाद हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी रमा टंडन भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए दीपक टंडन की मां हैं।
विज्ञापन
दोनों प्रत्याशियों में से दल बदलने का लाभ किसे मिलेगा, इस पर नजर लगी हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय पालीवाल के वार्ड शिवलोक कॉलोनी में कांग्रेस की क्या स्थिति रहने वाली है। इस पर भी सभी की निगाह लगी हुई है। यहां पर भाजपा की ओर से संगीता गिरि को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि कांग्रेस ने अनीता गुप्ता को टिकट दिया है। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार के गृह वार्ड लक्कड़हारान में भाजपा के पूर्व पार्षद शशिकांत वशिष्ठ की पत्नि बबीता वशिष्ठ और कांग्रेस की मीनाक्षी मैदान में है।
विज्ञापन
पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के गृह वार्ड चार खड़खड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजभूषण के बेटे दीपांशु विद्यार्थी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के करीबी महावीर वशिष्ठ मैदान में हैं। मेयर पद का चुनाव लड़ रही अन्नु कक्कड़ के गृह वार्ड आर्यनगर में भाजपा की ओर से सपना शर्मा और कांग्रेस की ओर से कमलेश शर्मा मैदान में हैं। जबकि कांग्रेस से मेयर पद की प्रत्याशी अनीता शर्मा के गृह वार्ड में मुकाबला भाजपा की एकता गुप्ता और कांग्रेस की मेयर पद की प्रत्याशी अनिता शर्मा की बेटी नेहा शर्मा के बीच है।