फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 cm trivendra singh rawat prestige at stake

निकाय चुनाव 2018: देहरादून नगर निगम में मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर

Sun, 21 Oct 2018 11:32 AM IST
अरुणेश पठानिया, अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 Oct 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 cm trivendra singh rawat prestige at stake
Trivendra Singh Rawat

नगर निगम देहरादून की मेयर सीट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी। दून से कई दावेदारों का पत्ता काट प्रत्याशी बने सुनील उनियाल गामा मुख्यमंत्री की पसंद बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


गामा को उनकी सीएम खेमे से नजदीकी ने प्रत्याशियों की दौड़ में ‘हैवीवेट’बना दिया। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार गामा के आगे दिल्ली और संघ की परिक्रमा करने वाले दूसरे दावेदार नाकाम साबित हुए। अब भाजपा को विपक्ष ही नहीं, टिकट कटने से आहत दूसरे दावेदारों का आंतरिक विरोध भी झेलना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


भाजपा की चार घंटे चली मैराथन बैठक में कुछ निकायों के मेयर और अध्यक्षों के नाम को लेकर खासा घमासान रहा। देहरादून नगर निगम से सुनील उनियाल गामा, उमेश अग्रवाल, अनिल गोयल, पुनीत मित्तल जैसे कई दिग्गज कतार में थे। सौ वार्डों वाले दून नगर निगम में कई नामों पर चर्चा के बाद आखिर त्रिवेंद्र की पसंद पर चुनाव समिति ने गामा के नाम पर मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री के करीबी गामा शुरू से रेस में सबसे आगे बताए जा रहे थे, लेकिन उमेश अग्रवाल और अनिल गोयल ने आखिरी समय तक हार नहीं मानी। गामा का नाम तय होने से अब यह देखना है कि कांग्रेस किसे उनके मुकाबले में उतारती है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रियों की पैरोकारी आई काम  
निकाय चुनाव में प्रत्याशी तय करने में चुनाव समिति के सामने कैबिनेट मंत्रियों की पसंद को तरजीह मिली। जिन सीटों पर निवर्तमान मेयर और अध्यक्ष थे, उनका नाम सूची से नहीं काटा गया। जहां नए चेहरे उतारे जाने थे, वहां मंत्रियों की अपनी पसंद के प्रत्याशी तय करवाने की पैरोकारी काम आई। हरिद्वार सीट पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की पसंद देखी गई। 


पंडितों का भी सहारा ले रहे हैं दावेदार
नगर निकाय चुनाव में टिकट पाने से लेकर नामांकन और जीत के लिए दावेदार कई तरह के जतन के साथ पंडितों का भी सहारा ले रहे हैं। कई दावेदार पूजा पाठ भी करा रहे हैं। इसके अलावा ग्रह नक्षत्रों को शांत कराने के लिए ज्योतिषियों की शरण में हैं। ज्योतिषाचार्य विनोद शास्त्री बताते हैं कि उनके पास आने वाले अधिकतर उम्मीदवार अपनी कुंडली में राजयोग की जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा चुनाव में जीतने के लिए उपायों की सलाह ले रहे हैं। कई उम्मीदवार टिकट मिलने की दशा में नामांकन का मुहूर्त भी निकलवा रहे हैं। कई उम्मीदवारों ने चुनाव समाप्ति तक पूजा पाठ करने का अनुरोध किया है। ज्योतिषाचार्य संतोष खंडूड़ी कहते हैं कि हमारे जीवन में ग्रह-नक्षत्रों का विशेष स्थान है। ऐसे में ज्यादातर उम्मीदवार शुभ मुहूर्त के लिए संपर्क कर रहे हैं और पूजा अनुष्ठान का अनुरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed