{"_id":"5bca0457bdec2269360ca79f","slug":"nikay-chunav-2018-cds-exam-in-election-day-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव 2018: मतदान के दिन सीडीएस परीक्षा, बदलने होंगे 40 केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव 2018: मतदान के दिन सीडीएस परीक्षा, बदलने होंगे 40 केंद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 20 Oct 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
निकाय चुनाव के ऐन मतदान के दिन सीडीएस परीक्षा आयोजित होने से जिला निर्वाचन विभाग के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। इस परीक्षा से नगर निगम देहरादून क्षेत्र में करीब 40 मतदान केंद्रों के बदलने की संभावना है। इस आशंका के चलते जिला निर्वाचन विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को सूचित कर नए मतदान केंद्र स्थापित करने के संबंध में दिशा-निर्देश मांगे हैं।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से 18 नवंबर को देशभर में कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जाम (सीडीएस) की परीक्षा आयोजित होेनी है। इसके लिए देहरादून में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी दिन नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। सीडीएस परीक्षा के लिए जो केंद्र तय किए गए हैं। उनमें 40 नगर निगम देहरादून के चुनाव के लिए मतदान केंद्र हैं। सीडीएस की परीक्षा तिथि स्थगित करने की संभावनाएं कम है।
विज्ञापन
एक ही दिन पूरे देश में सीडीएस की परीक्षा होनी है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा तिथि पहले से निर्धारित की गई थी। जबकि निकाय चुनाव की अधिसूचना बाद में जारी हुई। सीडीएस परीक्षा तिथि नहीं बदलने की स्थिति में जिला निर्वाचन को नए मतदान केंद्र बनाने होंगे। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई। चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग के पास कम समय बचा हुआ है। ऐसे में सीडीएस परीक्षा से नई दिक्कत खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव के दिन ही सीडीएस की परीक्षा होने से करीब 40 मतदान केंद्र प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में नए मतदान केंद्रों को लेकर राज्य चुनाव आयोग को अवगत कराकर दिशा निर्देश मांगे गए हैं। आयोग की ओर से जो भी आदेश दिए जाएंगे। उसके आधार पर चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की व्यवस्था की जाएगी।
- एसए मुरुगेशन, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी
निकाय वार्ड मतदान केंद्र मतदान स्थल मतदाता
नगर निगम देहरादून 100 284 670 625635