फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 bjp mayor candidate sunil uniyal gama interview

निकाय चुनाव 2018: भाजपा से मेयर प्रत्याशी गामा ने कहा, 'तीन दशक की निष्ठा का मिला इनाम'

Sun, 21 Oct 2018 11:46 AM IST
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 Oct 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 bjp mayor candidate sunil uniyal gama interview
भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी सुनील उनियाल - फोटो : अमर उजाला

देहरादून नगर निगम मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने कहा कि उन्हें पार्टी ने टिकट देकर तीन दशक की निष्ठा का इनाम दिया है। वे सुंदर दून, स्मार्ट दून का सपना लेकर जनता के बीच में जाएंगे। उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता उनके चुनावी वादों पर यकीन करेगी और उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएगी। अमर उजाला ने देहरादून को लेकर उनके रोडमैप के संबंध में बात की तो उन्होंने खुलकर अपने विचार रखे। 

विज्ञापन


- अपनी राजनीतिक यात्रा के बारे में बताइए। 
वर्ष 1989 में वार्ड अध्यक्ष के रूप राजनीतिक सफर शुरू हुआ। इसके बाद वर्ष 1991 में भाजपा युवा मोर्चा का नगर महामंत्री चुना गया। 1993 में भी फिर से नगर महामंत्री बना। वर्ष 1995 में भाजयुमो नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। फिर वर्ष 1997 में भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2000 में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष व 2004 में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी ने भरोसा जताते हुए वर्ष 2007 में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष व राजपुर विधानसभा का सह संयोजक बनाया। मौजूदा समय में भाजपा प्रदेश मंत्री की है। 
विज्ञापन


- आपकी नजर में शहर के पांच प्रमुख मुद्दे क्या हैं?
यातायात शहर की प्रमुख समस्या है। देहरादून जिस सुंदरता के लिए जाना जाता है, वह खोता जा रहा है। उसे उसकी पुरानी पहचान दिलाना पहली प्राथमिकता है। अगर चुनाव जीतता हूं तो सुंदर दून-स्मार्ट दून पर कार्य करूंगा। वहीं, स्वच्छता, लाइट, ड्रेनेज और सफाई व्यवस्था पर कार्य किया जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी दून पसंद आए और इसकी अनुशासित शहर के रूप में पहचान बने। इसके अलावा सरकारी जमीनों का संरक्षण, मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाना प्राथमिकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- अन्य दावेदारों के असंतोष को रोकने के लिए क्या करेंगे? 
वरिष्ठों के पास कल (आज) रविवार को ही जाऊंगा। सभी का आशीर्वाद लूंगा। उनका हमेशा से ही प्यार मिला है। कहीं कोई असंतोष नहीं है। पार्टी का आदेश मेरे लिए सर्वोपरि है। अगर मेरे बजाए किसी अन्य को टिकट मिलता तो मैं उसका साथ देता। 

- कैसे साबित करेंगे कि टिकट आपको अपनी मेहनत के बल पर मिला है? 
मैं अपनी और पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से बना हूं। 30 साल से पार्टी की सेवा कर रहा हूं। मुझे पार्टी से मेयर पद का टिकट इसी के तहत दिया गया है। मैं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का आभार जताना चाहूंगा, जो उन्होंने मुझे इस लायक समझा। 


गामा की अन्य उपलब्धियां 
- शासन में पूर्व में दायित्व - दूर संचार सलाहकार समिति के सदस्य, जिला को-ऑपरेटिव बैंक में संचालक व बीस सूत्रीय कार्यक्रम के सदस्य।
- उत्तराखंड आंदोलन के दौरान भाजपा के जेल भरो आंदोलन में चार दिन जेल में रहे और आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। 
- राम जन्म भूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुई कई बार जेल गए। 
- भाजपा के आह्वान पर कश्मीर के लाल चौक में झंडा फहराने के लिए गए। 
- आरएसएस की ओर से लगने वाले शिविर में लगातार जाते रहे। 
- पार्टी के संगठन चुनाव करवाए।  

गामा को टिकट, गोयल-अग्रवाल को झटका 
भाजपा से मेयर पद के लिए सुनील उनियाल गामा का टिकट फाइनल होते ही प्रबल दावेदारों में शामिल अनिल गोयल और उमेश अग्रवाल की उम्मीदों को झटका लगा। हालांकि दोनों ही नेताओं ने पार्टी आलाकमान के आदेश को सर्वोपरि बताते हुए गामा को पूरी ताकत से लड़ाने की बात कही। अनिल गोयल ने कहा कि उनके और गामा के बीच मेयर के टिकट की लड़ाई थी। पार्टी ने गामा का नाम फाइनल किया। ऐसे में हम उन्हें पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़वाएंगे। उम्मीद है कि वह चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। वहीं, उमेश अग्रवाल ने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और पार्टी के आदेश को पूरी तरह से मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed