{"_id":"5bcc9c35bdec2269b262e177","slug":"nikay-chunav-2018-bjp-dehradun-mayor-candidate-buy-nomination-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव 2018: भाजपा मेयर प्रत्याशी गामा ने खरीदा नामांकन पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव 2018: भाजपा मेयर प्रत्याशी गामा ने खरीदा नामांकन पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 22 Oct 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी सुनील उनियाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम देहरादून से भाजपा के मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने नामांकन पत्र खरीदा। निर्दलीय प्रत्याशी जगमोहन मेंदीरत्ता ने भी नामांकन पत्र खरीदा। अब तक 21 दावेदार नामांकन पत्र खरीद चुके हैं।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन अरविंद पांडेय ने बताया कि रविवार को पांच नामांकन पत्र बेचे गए। भाजपा मेयर पद के दावेदार गामा की ओर से चार और निर्दलीय प्रत्याशी जगमोहन मेंदीरत्ता ने एक नामांकन पत्र खरीदा। सोमवार (आज) को नामांकन पत्र खरीदने का अंतिम दिन है। मंगलवार को नामांकन पत्र जमा होंगे।
विज्ञापन
अब तक इन्होंने खरीदे नामांकन
सुनील उनियाल गामा, दिनेश अग्रवाल, रजनी रावत, जगमोहन मेंदीरत्ता, अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, सरदार खान, विभूति भूषण नैय्यर, मो. सलीम उर्फ शेखू, अभय जोशी, नीनू सहगल, सलीम अहमद, सुशील ममगाईं, राजकुमार पुरोहित, विजय कुमार बौड़ाई, टीसी भारती, विभूति भूषण, संजय गोयल, हरीश थपलियाल, संजय भट्ट।
विज्ञापन