{"_id":"5bc5f857bdec226988375a0d","slug":"nikay-chunav-2018-bjp-candidate-list-will-decide-on-18-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव: 18 को तय होगी भाजपा की प्रत्याशी सूची, इन्हें सौंपा निगमों का जिम्मा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव: 18 को तय होगी भाजपा की प्रत्याशी सूची, इन्हें सौंपा निगमों का जिम्मा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 17 Oct 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नगर निगमों, पालिकाओं और परिषदों के चुनाव के लिए 18 अक्तूबर को मेयर, अध्यक्ष और पार्षद पदों के प्रत्याशी तय कर लेगी। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं की चुनाव समिति का गठन कर बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
चुनावों की तैयारियां तेज करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रत्याशी चयन के लिए चुनाव समिति का गठन कर दिया है। इसके अलावा सातों निगमों के लिए कैबिनेट मंत्रियों और पदाधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। चुनाव समिति की प्रस्तावित बैठक में निगमों, पालिकाओं और परिषदों के मेयर और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तय होंगे। सभासद और पार्षदों के लिए पार्टी ने संबंधित निकाय के स्थानीय विधायक और पदाधिकारियों की सिफारिशों के आधार पर टिकट तय होंगे। पार्टी बैठक के तुरंत बाद या फिर 19 अक्तूबर को प्रत्याशी सूची जारी भी कर देगी।
विज्ञापन
चुनाव समिति
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, यशपाल आर्य, प्रकाश पंत और धन सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, सांसद बीसी खंडूडी, भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, माला राज्यलक्ष्मी शाह, अनिल बलूनी, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, महामंत्री संगठन संजय कुमार, महामंत्री नरेंश बंसल, गजराज बिष्ट, खजान दास और महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम सहगल।
विज्ञापन
सौंपा निगमों का जिम्मा
नगर निगम प्रभारी मंत्री पदाधिकारी
हल्द्वानी यशपाल आर्य राजू भंडारी
रुद्रपुर प्रकाश पंत आशीष गुप्ता
काशीपुर रेखा आर्य गजराज सिंह
देहरादून धन सिंह रावत नरेश बंसल
कोटद्वार हरक सिंह रावत कैलाश शर्मा
हरिद्वार मदन कौशिक ज्योति प्रसाद गैरोला