{"_id":"5bf23fa0bdec226930331317","slug":"nikay-chunav-2018-14-cameras-on-ballot-box-at-dehradun-sports-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव 2018: चुनाव के बाद स्ट्रांग में रखी मतपेटियों पर होगी 14 कैमरों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव 2018: चुनाव के बाद स्ट्रांग में रखी मतपेटियों पर होगी 14 कैमरों की नजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
स्ट्रॉग रूम में रखी गई मतपेटियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने स्ट्रांग रूम में मतपेटियों की निगहबानी के लिए 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही मतगणना के दिन तक एक प्लाटून पीएसी को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद रविवार शाम करीब 7:30 बजे से मतपेटियां स्ट्रांग में पहुंचना शुरू हो गई थीं। इसके बाद देर रात तक मतपेटियों को जमा कराने का दौर चलता रहा। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि स्ट्रांग रूम के आसपास और अंदर निगरानी के लिए 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यहां एक प्लाटून पीएसी को भी तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा थाना पुलिस को यहां लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मतगणना के दिन भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम की ओर आने वाले मार्गों पर यातायात बाधित न हो इसके लिए यातायात पुलिस भी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में देहरादून नगर निगम के बूथों की मतपेटियां ही जमा होनी हैं। इसके अलावा अन्य पांचों निकायों के वहीं पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि ऋषिकेश, मसूरी, विकासनगर, हर्बटपुर और डोईवाला में भी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को पर्याप्त पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। इसके साथ ही मतगणना के दिन इन जगहों पर भी पीएसी और दंगा नियंत्रण वाहनों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
ये रहेगी मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था
इंचार्ज : पुलिस अधीक्षक नगर
उपाधीक्षक : 04
उपनिरीक्षक : 12
मुख्य आरक्षी : 25
सिपाही::204
महिला सिपाही : 86
पीएसी : एक प्लाटून डेढ़ सेक्शन (लगभग 60)