फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Night vision cameras are being manufactured for military weapons in ordnance factories of Uttarakhand

Dehradun: दून में बन रही सेना की विशेष आंख, सैन्य हथियारों के लिए बने नाइट विजन कैमरे,दुश्मन पर रहेगी कड़ी नजर

Fri, 19 Jun 2026 08:09 AM IST
Renu Saklani अमित शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमित शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 19 Jun 2026 08:09 AM IST
सार

उत्तराखंड की आयुध फैक्ट्रियों में सेना के लिए अत्याधुनिक नाइट विजन कैमरे तैयार किए जा रहे हैं, जो अंधेरे में भी सटीक निशाना साधने में मदद करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता वाले ये कैमरे भारतीय सेना के लिए आईओएल तैयार कर रही है।

विज्ञापन
Night vision cameras are being manufactured for military weapons in ordnance factories of Uttarakhand
नाइट विजन कैमरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

उत्तराखंड की आयुध फैक्ट्रियों में सैन्य हथियारों के लिए ऐसे विशेष कैमरे तैयार किए जा रहे हैं जो भारतीय सेना के लिए तीसरी आंख साबित हो रहे हैं। दिन, रात या दोनों परिस्थितियों में दृश्यता के लिए अनुकूल ये कैमरे सेना के लिए वैश्विक बाजार से कम कीमतों पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

रक्षा मामलों के जानकारों के अनुसार, 2001 में रूस की सहायता से भारत लाए गए टी-90 टैंकों के भारतीयकरण में आईओएल ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान ने टी-90 टैंकों को न केवल फायर कंट्रोल सिस्टम दिया, बल्कि इसे टीकेएन-4एस विजन दिया। नवीनतम तकनीक में इसे सीटीआई-90 तकनीकी दी जा चुकी है।

विज्ञापन


स्वदेशीकरण के बाद भीष्म के नाम से जाने जा रहे टी-90 टैंकों में बैठे सैनिकों को बाहर निकले बिना दस किलोमीटर तक की स्पष्ट दृश्य क्षमता हासिल है। अकेला सैनिक टैंक चलाने के साथ अंदर बैठे-बैठे बाहर दुश्मनों को देख सकता है और स्पष्ट निशाना साध सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...अमर उजाला संवाद 2026:  विचारों के महाकुंभ में जुटेंगी नीति, खेल, सिनेमा की हस्तियां, दूनवासियों के लिए खास मौका

अहम अवसरों पर ये कैमरे सैनिक को लगभग तीन सेकंड के कम समय में दुश्मन की पहचान कर हमला करने में सक्षम बनाते हैं। ये विशेष कैमरे रात की दृष्यता को 20 हजार गुना तक बढ़ाने में सक्षम हैं। बता दें कि देहरादून की आयुध निर्माणी कंपनियों के उत्पाद सेना के साथ-साथ अन्य अर्धसैनिक बल भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed