फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nh 74 scam Accused hearing in High court on 01 december

कोर्ट में पेश हुए एनएच 74 घोटाले के आरोपी प्रिया और सुधीर, 1 दिसंबर को होगी सुनवाई

Tue, 20 Nov 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 20 Nov 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
Nh 74 scam Accused hearing in High court on 01 december
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : PTI

एनएच-74 घोटाले के आरोपी सुधीर चावला और प्रिया शर्मा पर धारा 420, 467, 468, 471, 120 समेत विभिन्न धाराओं में चार्ज लगाया जाना है। सोमवार को जिला जज व विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम नरेंद्र दत्त की कोर्ट में दोनो आरोपी पेश हुए। प्रिया शर्मा के वकील ने कोर्ट से प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पहले समय की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने केस में अगली सुनवाई के लिए एक दिसंबर की तारीख तय की।  

विज्ञापन


 एसआईटी ने हल्द्वानी निवासी बिल्डर प्रिया शर्मा और रुद्रपुर निवासी सुधीर चावला के खिलाफ 420, 467, 468, 471,120 बी आदि धाराओं में स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी क्राइम सुशील कुमार शर्मा ने बहस में दोनों आरोपियों के खिलाफ उपरोक्त धाराओं में पर्याप्त सबूत होने का दावा किया था। प्रिया शर्मा के अधिवक्ता का कहना है कि प्रिया पर लगाई गईं धाराओं में पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं। 
विज्ञापन


सोमवार की प्रिया शर्मा और सुधीर चावला कोर्ट में पेश हुए। प्रिया शर्मा के वकील ने कोर्ट से प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पहले समय की मांग की। प्रिया के अधिवक्ता ने कहा कि अभी वह आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में उन्हें तारीख दे दी जाए। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता की बात सुनने के बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए एक दिसंबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed