{"_id":"5c90099fbdec22143a67e528","slug":"ngo-came-for-help-as-pregnant-women-screaming-under-the-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल के नीचे कराहती मिली गर्भवती महिला, एनजीओ ने की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल के नीचे कराहती मिली गर्भवती महिला, एनजीओ ने की मदद
Tue, 19 Mar 2019 02:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई स्थित एक पुल के नीचे कराहती मिली गर्भवती महिला को सोमवार रात दून महिला अस्पताल में लाया गया। यहां उसे भर्ती न करने पर हंगामा किया गया। पुलिस के पहुंचने पर महिला को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
देर रात तक अस्पताल की चिकित्सक उसके प्रसव की तैयारियों में लगी थीं। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से दिव्यांग है और उसे हरिद्वार से एक व्यक्ति इस क्षेत्र में लेकर आया था। उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार को कुछ लोगों ने सेलाकुई क्षेत्र में एक बरसाती नदी के पुल के नीचे कराहते हुए महिला को देखा था। इसके बाद लोगों ने एनजीओ संचालिका पूजा बहुखंडी को फोन किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचीं पूजा ने फोन कर एंबुलेंस को बुला लिया और उसे दून महिला अस्पताल ले आईं। बताया गया है कि यहां डॉक्टरों ने बिना पुलिस जांच के महिला को भर्ती करने से मना कर दिया।
इस पर पूजा सहित अन्य लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर दून अस्पताल पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया।
चौकी प्रभारी पुष्पा आर्य ने बताया कि सेलाकुई से अस्पताल लाई गई महिला की जांच की गई। उसमें पता चला कि गर्भावस्था का समय लगभग पूरा है। इसके बाद महिला चिकित्सकों ने उसके प्रसव की तैयारियां कर शुरू कर दीं।
देर रात तक महिला को प्रसव नहीं हुआ था। इस मामले में सहसपुर पुलिस को भी कोई सूचना नहीं है। उधर, चौकी प्रभारी सेलाकुई नवनीत भंडारी ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।