फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Newspaper clippings depict the struggle for state formation.

Dehradun News: पुराने पत्रों और अखबारों की कतरनों में दिखा राज्य निर्माण का संघर्ष

Tue, 04 Nov 2025 08:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Newspaper clippings depict the struggle for state formation.
गढ़ी कैंट ​स्थित हिमालयन संस्कृतिक केंद्र में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह निनाद में लगी
- उत्तराखंड आंदोलन की गूंज को सहेजती स्मृतियों की जीवंत प्रदर्शनी लगाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित निनाद महोत्सव केवल उत्सव का मंच नहीं बल्कि इतिहास को जानने और समझने मौका बन गया है। गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन संस्कृति केंद्र में उत्तराखंड संस्कृति विभाग और राज्य अभिलेखागार की ओर से तैयार की गई फोटो अभिलेख गैलरी ने आंदोलन के स्वर्णिम और संघर्ष भरे पलों को फिर से जीवंत कर दिया। आंदोलनकारियों के पत्र, सरकारी पत्राचार और पुरानी अखबार की कटिंग्स उस दौर की गवाही देती हैं जब उत्तराखंड की जनता ने अपने अधिकार, अस्मिता और अलग पहचान के लिए आवाज उठाई थी। धरनों, रैलियों, छात्र आंदोलनों और रणनीतिक बैठकों की ये झलकियां इस बात का एहसास कराती हैं कि यह लड़ाई केवल भूगोल की नहीं बल्कि आत्मसम्मान की थी। राज्य अभिलेखागार के उपनिदेशक आशीष कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी की अवधारणा महानिदेशक युगल किशोर पंत के मार्गदर्शन में साकार हुई है। युगल किशोर पंत ने कहा कि निनाद महोत्सव का उद्देश्य राज्य स्थापना दिवस को केवल उत्सव नहीं बल्कि आत्ममंथन और स्मरण का अवसर बनाना है जिससे नई पीढ़ी अपने इतिहास से जुड़ सके। गैलरी में अभिलेख संरक्षण और दस्तावेजों की तकनीकी जानकारी देने के लिए मनोज जखमोला, विनोद सिंह पंवार, जगदीश बोरा और सुशील कुमार जैसे विशेषज्ञों ने लोगों से संवाद कर उन्हें हमारे इतिहास से रूबरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed