फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Newlywed woman found dead in homestay room under suspicious circumstances.

Dehradun News: होम-स्टे के कमरे में नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली

Tue, 16 Jun 2026 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Newlywed woman found dead in homestay room under suspicious circumstances.
मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित टिपरीधार के एक होम स्टे में ठहरी 27 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ दिल्ली से घूमने के लिए मसूरी आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7:23 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि धनोल्टी मार्ग टिपरीधार स्थित एक होम स्टे के कमरे में ठहरी महिला की हालत गंभीर है। सूचना पर कोतवाली मसूरी के प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस को माैके पर बुलाया तो उसमें माैजूद फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस जांच में मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री (27 वर्ष) पत्नी सौम्या श्रीचरण निवासी मास्टर ब्लॉक, मधुबन रोड, नियर चादर विला, शकरपुर वारमल ईस्ट, नई दिल्ली तथा वर्तमान पता डी-2 टावर-13, किदवई नगर ईस्ट, दिल्ली के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि महिला अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश आई थी और 14 जून की रात दोनों करीब 11:30 बजे मसूरी के टिपरीधार स्थित एक होम स्टे में पहुंचे थे। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि दोनों ने रात में शराब का सेवन किया था और तड़के करीब 3:30 बजे सोने चले गए। सुबह जब वह जागा तो उसकी पत्नी के नाक से खून निकल रहा था। इसके बाद होम स्टे प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना को देखते हुए मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट देहरादून ने कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया और वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। उन्होंने बताया कि कमरे के अंदर महिला नग्न अवस्था में फर्श पर पड़ी मिली तथा बिस्तर पर खून फैला हुआ था। कमरे से शराब की दो खाली बोतलें और अन्य खाद्य सामग्री भी बरामद हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार मसूरी को मौके पर बुलाया गया, जिनकी उपस्थिति में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की गई। फील्ड यूनिट टीम द्वारा कमरे की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ ही आवश्यक साक्ष्य सैंपल कब्जे में लिए गए। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भेज दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतका और उसके पति का विवाह आठ नवंबर 2025 को हुआ था। दोनों आईटी क्षेत्र में कार्यरत थे। पति पुणे स्थित एक आईटी कंपनी में कार्यरत है जबकि मृतका गुरुग्राम में नौकरी कर रही थी। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के सास-ससुर मसूरी पहुंच गए। वहीं मृतका के माता-पिता को भी सूचना दे दी गई है जो विशाखापट्टनम से देर रात तक देहरादून पहुंचने वाले हैं। दोनों परिवार मूल रूप से विशाखापट्टनम के निवासी बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


Iजिस कमरे में दंपती रुके, उसे फूल व गुब्बारे से सजाया गया थाI
सूत्रों के अनुसार, जिस होम स्टे में दंपती ठहरे थे। उसके कमरे को अच्छी तरह से सजाया गया था। कमरे के फर्श पर लाल रंग के गुब्बारे पड़े थे, वाटर पूल में लाल रंग के गुब्बारे सहित गुलाब के फूल पड़े थे। मृतका के कमरे से पुलिस को शिलाजीत सहित अन्य दवाइयां मिली हैं जिसको सील किया गया है। साथ ही शराब की दो बोतलें भी बरामद की गईं हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों ने रात को अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed