{"_id":"5e6945658ebc3ec7b610e985","slug":"newborn-found-injured-in-the-bushes-of-chorkhala-vikas-nagar-news-drn3388990135","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरखाला की झाड़ियों में मिली घायल नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरखाला की झाड़ियों में मिली घायल नवजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर थाना क्षेत्र के चोरखाला में झाड़ियों के समीप लावारिस नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दून अस्पताल में रेफर कर दिया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने अस्पताल पहुंचकर नवजात को अपने सुपुर्द में ले लिया हैै।
जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार शाम करीब 7:15 बजे थाना पुलिस गश्त पर थी। चोरखाला के समीप गश्त के दौरान पुलिस को शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने झाड़ियों की तलाशी ली तो वहां एक नवजात बच्ची नग्न अवस्था में पड़ी हुई मिली। वह घायल थी। झाड़ियों में नवजात के मिलने की सूचना मिलते ही उसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने नवजात बच्ची को सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई, जिसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने उसे अपने सुपुर्द में ले लिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष (ट्रेनी आईपीएस) विशाखा अशोक ने बताया कि नवजात करीब पांच से छह दिन की है। उसके परिजनों की तलाश में चोरखाला और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।