बीच सड़क पर प्लास्टिक के बैग में मिला नवजात का शव, देखने वालों की आंखे भी हो गई नम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरी सर्दी में एक नवजात का शव प्लास्टिक के बैग में रखा हुआ सड़क पर मिला। बरेली रोड के किनारे पड़े झोले में नवजात शिशु का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। लोगों का कयास है कि लोकलाज के चलते किसी मां ने शव को फेंका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों ने सुबह बरेली रोड पर नवजात शिशु के बारे में जानकारी दी। आशंका है कि लोकलाज के चलते किसी मां ने शव को ठिकाने लगाया है।
मां की पहचान को कराएंगे डीएनए
पुलिस ने लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही डीएनए के लिए अवयवों को सुरक्षित रखवा दिया है ताकि बच्चे की मां सामने आने पर जांच हो सके।
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने एक दंपत्ति को ऐसा ही बैग लेकर साइकिल पर उस क्षेत्र में घूमते हुए देखा था। कुछ देर बाद जब वे वहां से चले गए तो वापस लौटने पर साइकिल सवार वे लोग वहां नहीं दिखे। लेकिन इसके बाद वहां बच्चे के मिलने की सूचना मिली। तो हो सकता है कि यह बच्चा उन्होंने ही सड़क पर फेंका हो।