न्यू ईयर धमाल के लिए देवभूमि तैयार, इस बार ये है खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आने वाले साल के जश्न की तैयारियों में जुट गया है। कहीं बड़ी पार्टियों का आयोजन किया जाएगा तो कहीं थीम आधारित न्यू ईयर ईव होगी। खास बात यह है कि राजधानी के होटलों से लेकर मसूरी और आसपास के पर्यटन स्थलों पर नए साल के जश्न की बुकिंग शुरू हो गई है।
दूनवासी उमंग और उत्साह के साथ नए साल का स्वागत करने को तैयार हैं। होटल और गेस्ट हाउस में बुकिंग शुरू हो चुकी है। मसूरी में भी नए साल का जश्न मनाने की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। होटलों में सीजन ऑफ होने के बावजूद बुकिंग ने नई रफ्तार पकड़ ली है।
31 दिसंबर का जश्न हर जगह अलग-अलग तरीके से मनाया जाएगा। कहीं डांस पार्टियां होंगी तो कहीं ईनामों की बौछार के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा। न केवल शहर बल्कि मालदेवता, सहस्त्रधारा जैसे पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी पार्टियों के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है।
कहां कौन मचाएगा धमाल
- जनऑन इवेंट प्लानर्स की ओर से नए साल पर बड़ी डांस पार्टी होगी। इसका वेन्यू जल्द ही बताया जाएगा। पार्टी के लिए कूपन मिलने शुरू हो गए हैं।
- शिनूजा रिट्रीट की ओर से जमनीवाला हिल्स, नियम गुनियागांव में न्यू ईयर पार्टी होगी। इसमें एंट्री के लिए 1999 रुपए कपल एंट्री चार्ज रखा गया है। पार्टी में इंडियन बफेट, लेजर शो, लाइव डीजे, बोनफायर, फन गेम्स, फ्लोटिंग लैंटर्न खास आकर्षण होंगे। 25 दिसंबर तक बुकिंग करा सकते हैं।
- ग्रांड शिवा रिजॉर्ट, शिवपुरी, ऋषिकेश में न्यू ईयर ईव पार्टी का आयोजन होगा। पार्टी में जाने के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है।
- वर्ल्ड इंटिग्रिटी सेंटर(डब्ल्यूआईसी), राजपुर रोड देहरादून में न्यू ईयर पार्टी की बुकिंग शुरू हो चुकी है। पार्टी 31 दिसंबर को शाम आठ बजे से एक जनवरी की सुबह 12:30 बजे तक चलेगी। पार्टी में डांस मस्ती के साथ ही भारतीय व्यंजन भी खास होंगे।
- क्यूबी लांच एंड बार, राजपुर रोड में न्यू ईयर पार्टी की बुकिंग में डीजे अमन धमाल मचाएंगे। यहां अनलिमिटेड ड्रिंक्स, अनलिमिटेड स्नैक्स, अनलिमिटेड फूड की सुविधा मिलेगी। पार्टी के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है।
- मसूरी में टॉप ऑफ द हिल्स में डांस पार्टी होगी। इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
- यम चिक फार्म, मालदेवता में नए साल का जश्न डीजे की धुनों पर मनेगा। पार्टी में किड्स जोन, फूड जोन और पार्टी जोन खास होगा। बोन फायर के बीच होने वाली पार्टी की बुकिंग शुरू हो चुकी है। 999 रुपए प्रति व्यक्ति चार्ज रखा गया है।