फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Year 2024 celebration will be under police Surveillance Dehradun divided into six zones and eleven sectors

New Year 2024: पुलिस के पहरे में होगा नए साल का जश्न, देहरादून को छह जोन और ग्यारह सेक्टर में बांटा

Sat, 30 Dec 2023 10:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Dec 2023 10:09 PM IST
सार

New Year 2024: शाम को छह बजे से दो बजे तक तीस मोबाइल टीमें भी शहर में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
New Year 2024 celebration will be under police Surveillance Dehradun divided into six zones and eleven sectors
देहरादून - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

नए साल का जश्न पूरी तरह से पुलिस के पहरे में होगा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने शहर को छह जोन और ग्यारह सेक्टर में बांटा हैं। जोन की जिम्मेदारी सीओ स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। सेक्टर की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों को सौंपी गई है। शहर में जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। वहां पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। सभी बैरियरों पर सघन चेकिंग की जाएगी। शराब पीकर सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग मचाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों की संपूर्ण जानकारी एकत्रित कर कार्यक्रम स्थलों में पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। शहर में अलग-अलग थानों क्षेत्रों में 44 बैरियर बनाए गए हैं। जहां अलग-अलग पालियों में रात दो बजे तक तीन पुरुष और महिला कांस्टेबल ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन


New Year 2024: मसूरी-नैनीताल ही नहीं उत्तराखंड में घूमने की ये भी हैं खूबसूरत जगह, मन मोह लेंगी वादियां
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इन स्थानों पर होमगार्ड को भी तैनात किया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दो-दो चीता मोबाइल व एक-एक एसआई तथा एक-एक कांस्टेबल व दो-दो मोबाइल टीम नियुक्त कर प्रत्येक होटल, बार में निरंतर चैकिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।

दस मुख्य बैरियर भी बनाए
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने दस प्रमुख जगहों पर मुख्य बैरियर बनाए हैं। इसमें जोगीवाला, बंगाली कोठी सहस्रधारा क्रांसिंग, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम चौक, मसूरी डायवर्जन, शिमला बाईपास, आशारोड़ी, कुठालगेट,बल्लूपुर चौक, सांई मंदिर शामि ल हैं। यहां पुलिस कर्मियों के साथ ही एक सेक्शन पीएसी बल मौजूद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed