फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new year 2021 : doon smart city dream will be on ground

उम्मीद 2021 : धरातल पर उतरेगा स्मार्ट दून का सपना, नए साल में चकाचक हो जाएंगी 74 सड़कें

Fri, 01 Jan 2021 01:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 Jan 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
new year 2021 : doon smart city dream will be on ground
देहरादून स्टेशन का साइन बोर्ड - फोटो : Twitter

2021 स्मार्ट दून के सपने को धरातल पर उतारने का साल होगा। इस साल स्मार्ट सिटी परियोजना का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद शहर की तस्वीर बदल जाएगी। एक साल में विभिन्न परियोजनाओं पर काम होगा, जो दून को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की दिशा में ले जाएगी। 

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अभी इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी), स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट लाइब्रेरी, स्मार्ट रोड, गांधी पार्क सौंदर्यीकरण, पलटन बाजार में सुविधाओं का विकास जैसे काम हो रहे हैं। अगले एक साल के भीतर इनमें से ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे, जिससे दून का नक्शा बदल जाएगा।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इसी वर्ष 30 ई-बसों का संचालन शहर में होने लगेगा। जनवरी तक आईसीसीसी भी पूरी तरह काम करने लगेगा। पलटन बाजार में बिजली के तार अंडर ग्राउंड हो जाएंगे। सीवर और पेयजल की नई लाइनें बिछेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पलटन बाजार में सभी दुकानों पर फसाड लाइट लगेगी और उन सभी का फ्रंट एक जैसा होगा। इससे शहर की खूबसूरती में इजाफा होगा। पलटन बाजार को पूरी तरह पैदल चलने वाला बाजार बनाया जाएगा और यहां बीच में लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। इसके अलावा रिस्पना नदी की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए भी काम किया जाएगा। 

वर्ष 2020 में कोरोना के कारण बहुत से काम पूरे नहीं हो पाए। 2021 में 80 फीसदी काम पूरा करने का लक्ष्य लेकर काम करेंगे। जिन परियोजनाओं पर काम चल रहा है, उनके पूरे होने से शहर की सूरत बदल जाएगी। दून अत्याधुनिक और सुविधा संपन्न शहर बनने की तरफ कदम बढ़ाएगा। वर्ष 2021 में हम बदलते दून के साक्षी बनेंगे। 
- डा. आशीष श्रीवास्तव, सीईओ, स्मार्ट सिटी

नए साल में चकाचक हो जाएंगी 74 सड़कें

नए साल में दून की सड़कों पर लोगों को गड्ढों की वजह से सफर में जूझना नहीं पड़ेगा। शासन ने सीवर लाइन, पेयजल लाइन और स्मार्ट सिटी के नाम पर खोदे गए सड़कों के मरम्मत के लिए सौ करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है। 31 जनवरी तक सभी विभागों को अपने काम खत्म करने को कहा गया है। इसके बाद सड़कों की मरम्मतीकरण शुरू होगा।

दरअसल, सालभर लोग दून की सड़कों पर हिचकोले खाने को मजबूर रहे। पहले दून में एडीबी और पेयजल निगम की ओर से सीवर लाइन डालने के लिए दून के तमाम गली-मोहल्लों की सड़कों को खोदा गया। एडीबी की ओर से किसी तरह से सीवर का काम खत्म किया तो इसके बाद शहरी क्षेत्र में अमृत योजना के तहत पेयजल लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदा गया।

अब स्मार्ट सिटी के नाम पर दून के तमाम सड़कों को उधेड़ा गया है। सहसपुर और धर्मपुर क्षेत्र में मेहूंवाला कलस्टर योजना के तहत सड़कों को खोदा गया है। दून की करीब 74 सड़कें हैं, जो मरम्मत की राह ताक रही हैं। शासन ने इनकी मरम्मत के लिए सौ करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। 


दून के सड़कों के लिए शासन ने सौ करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को 31 जनवरी तक अपना काम पूरा करने को कहा है। इसके बाद सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। दून के करीब 74 सड़कों की मरम्मत की जानी है।
-पीएस बृजवाल, एसई लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed