नए मतदाताओं की अंतिम सूची जारी, नाम नहीं जुड़वा पाए तो घबराएं नहीं, फिर मिलेगा मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए शुरू हुई तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन विभाग ने बृहस्पतिवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया। एक जनवरी 2019 में 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवाओं के पंजीकरण के लिए चले अभियान के बाद यह सूची प्रकाशित की गई है। निर्वाचन आयोग ने साफ किया है कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन नए मतदाताओं के पंजीकरण के संबंध में एक प्रक्रिया के तहत किया गया है।
इसका यह मतलब कतई नहीं है कि नए मतदाताओं का नाम अब नहीं जुड़ पाएगा। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने तक सूची में नाम जुड़ने या फिर हटने का क्रम जारी रहेगा। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन फिर से किया जाएगा।
इन स्थितियों के बीच, बृहस्पतिवार को जारी मतदाता सूची के बाद यह संकेत भी पुख्ता तौर पर उभरे हैं कि नए मतदाताओं पर निर्वाचन विभाग को अभी और मशक्कत करनी होगी। क्योंकि 18 से 19 आयु वर्ग के अभी तक सिर्फ 85673 नए मतदाता ही पंजीकृत हुए हैं, जबकि इनकी अनुमानित संख्या 443003 है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के अनुसार, नए मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि नए पंजीकृत मतदाताओं को बीएलओ स्तर पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होते ही वोटर कार्ड मिलने शुरू हो जाएंगे।
उत्तराखंड में मतदाताओं से जुड़ी तस्वीर
आयु वर्ग अनुमानित जनसंख्या जनगणना आधारित आयु प्रतिशत वर्तमान पंजीकरण
18-19 443003 3.96 85673
20-29 2120218 18.97 1842108
30-39 1610592 14.41 2093301
40-49 1268663 11.35 1472787
50-59 929853 8.32 1004628
60-69 653348 5.85 658907
70-79 442604 3.96 346109
80 से ज्यादा 230012 2.06 125013
ये है स्थिति
-76 लाख 28 हजार 526 मतदाता वर्तमान में पंजीकृत
-39 लाख 84 हजार 327 पुरुष मतदाता हैं पंजीकृत
-36 लाख 43 हजार 969 महिला मतदाता हैं पंजीकृत
-230 थर्ड जेंडर सिर्फ वर्तमान में मतदाता बतौर पंजीकृत