फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New traffic plan of Dehradun Trial from sunday

देहरादून में नया ट्रैफिक प्लान: कहीं सरपट दौड़े वाहन तो कहीं लगा जाम

Sun, 19 Jan 2020 04:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 19 Jan 2020 04:25 AM IST
सार

  • गांधी पार्क के चारों तरफ सुबह सात बजे से रहेगी वन-वे व्यवस्था
  • डीआईजी ने अधिकारियों के साथ दिनभर चौराहों पर की माथापच्ची

विज्ञापन
New traffic plan of Dehradun Trial from sunday
देहरादून में ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी के प्रस्तावित कार्यों को लेकर शहर में नए ट्रैफिक प्लान के ट्रायल में वाहन कहीं सरपट दौड़ते नजर आए तो कहीं जाम ने लोगों को परेशान किया। वहीं, नए रूट प्लान को लेकर गफलत की वजह से भी कई जगह वाहन फंसते रहे।

विज्ञापन


देहरादून में स्मार्ट सिटी के तहत शुरूआती चरण में प्रिंस चौक से घंटाघर, राजपुर रोड और आसपास के क्षेत्र में सुदृढ़ीकरण के कार्य होने हैं। इस कार्यों से ट्रैफिक के विभिन्न स्थानों पर बाधित होने की संभावनाओं के मद्देनजर जिला पुलिस वैकल्पिक व्यवस्था तलाश रही है। इसी के तहत पिछले कई दिन के मंथन और स्थलीय निरीक्षण के बाद पुसिल ने इस क्षेत्र के नया संभावित ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


जिसका रविवार को पहला ट्रायल किया गया। ट्रायल का मिलाजुला असर दिखाई दिया। नए ट्रैफिक प्लान के ट्रायल का पहला दिन होने की वजह से लोग अपने रूट पर जाने को लेकर असमंजस में रहे। वहीं, पुलिस को भी खूब माथापच्ची करनी पड़ी। सुबह के वक्त वाहनों का दबाव कम होने की वजह से ट्रैफिक सुचारू नजर आया। हालांकि कईं लोग चौराहों पर इसे लेकर पुलिस से उलझते भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रमों को आधे से लौटाया, सवारियां हुई परेशान
पुलिस ने वाहनों के दबाव को देखते हुए विभिन्न रूट पर चलने वाले विक्रमों को आधे रास्ते से लौटाना शुरू किया। दर्शनलाल चौक, घंटाघर, लैंसडौन चौक, परेड ग्राउंड, एस्लेहॉल चौक, कनक चौक पर विक्रमों को प्रतिबंधित किया हुआ था। रिस्पना, आईएसबीटी और सीमाद्वार आदि स्थानों की तरफ से आने वाले विक्रमों को तय रूट परेड ग्राउंड के बजाय तहसील चौक से वापस भेजा गया। वहीं, राजपुर वाले विक्रमों को कांग्रेस भवन से पहले, रायपुर वालों को सर्वे चौक से वापस भेजा गया। जिसमें आमजन को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिससे लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। हालांकि एसएसपी अरुण मोहन जोशी का कहना है कि पहला ट्रायल होने की वजह से ऐसा किया गया था। आगे से विक्रमों को भी इसी रूट पर भेजा जाएगा। ताकि सवारियों को परेशानी न हो। 

यहां रही वन-वे व्यवस्था

दर्शनलाल चौक से घंटाघर।
ओरियंट चौक से कनक चौक।
लैंसडौन चौक से दर्शनलाल चौक।
कनक चौक से रोजगार तिराहा।
सीजेएम तिराहा से लैंसडौन चौक।
बुद्धा चौक से क्रॉस रोड की ओर वन वे।

कार्य दिवस पर होगा एक और ट्रायल
नए ट्रैफिक प्लान को लागू करने से पहले एक और ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए अब किसी कार्य दिवस में यह ट्रायल किया जाएगा। जिससे वाहनों के दबाव और उसके चलते ट्रैफिक पर पड़ने वाले असर का अनुमान लगाया जा सके। रविवार देर रात तक एसएसपी अरुण मोहन जोशी मातहत पुलिस अधिकारियों से नए ट्रैफिक प्लान का पूरे दिन का फीडबैक ले रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed